Homeअपना शहर ,slider news,
जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देना सरकार व समाज की जिम्मेदारी : पवैया

उच्च शिक्षा मंत्री ने बीआईएमआर में किया ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ 
ग्वालियर । जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराना सरकार के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। इसलिये निजी एवं विभिन्न ट्रस्टों द्वारा संचालित स्वास्थ्य संस्थायें भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सदस्यों के इलाज में संवेदनशीलता बरतें। यह बात उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया ने बीआईएमआर (बिरला अस्पताल) में ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ करते समय कही। 
उच्च शिक्षा मंत्री ने शनिवार को फीता काटकर बीआईएमआर में ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ किया। साथ ही ट्रॉमा सेंटर सहित बीआईएमआर की हृदय रोग व कैंसर रोग उपचार इकाई सहित यहाँ की अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस मौके पर श्री पवैया ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सदस्यों का इलाज अमीरों की भाँति देश के जाने-माने अस्पतालों में करा रही है। सरकार ने इसके लिये राज्य बीमारी सहायता योजना संचालित है। उन्होंने कहा सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सरदार वल्लभ भाई पटेल नि:शुल्क औषधि वितरण योजना के तहत मुफ्त में दवाईयाँ मुहैरा करती हैं। साथ ही मरीजों की पैथोलॉजिकल जाँचें भी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क की जाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिये प्रदेश सरकार पूरी शिद्दत के साथ प्रयासरत है। 
बीआईएमआर में ट्रॉमा सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में मुरार केन्टोन्मेंट के कमाण्डर ब्रिगेडियर कर्ण सिंह,  à¤¬à¥€à¤†à¤ˆà¤à¤®à¤†à¤° बोर्ड के चेयरमेन बी जी मण्डेलिया, वाइस चेयरमेन हेमन्त मंडेलिया तथा वासुदेव डालमिया सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी मौजदू थे।

Share This News :