Homeअपना शहर ,खास खबरे,
प्रद्युम्र को मिलेगा टिकट , सुनील को जिलाध्यक्ष बनाने की तैयारी

ग्वालियर। कांग्रेस में अब जल्द ही फेर बदल की तैयारी है। कांग्रेस अब आगामी विधानसभा को लेकर अपनी रणनीति अभी से शुरू कर रही है। राजनैतिक पंडितों का मानना है कि नई रणनीति के तहत अब ग्वालियर-चंबल संभाग के कददावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो गणित फैलाया है , उसके तहत अब उपनगर ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रद्युम्र सिंह तोमर को टिकट देने की तैयारी है वहीं उपनगर के ही सुनील शर्मा को ग्वालियर जिला शहर की कमान सौंपी जा सकती है। इस गणित से सभी कांग्रेस कार्यकर्ता खुश भी है और उपनगर में दोनों नेताओं के बीच पडी खटास भी दूर होगी। सूत्र बताते हैें  à¤•ि दोनों नेताओं के झगडे से कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो रहा था। अब उस खाई को पाटने का नया फार्मूला निकल कर सामने आ गया है। अब देखना है कि कांग्रेस की यह मुहिम कितना रंग ला पाएगी इसका इंतजार रहेगा। 

Share This News :