Home > देश विदेश ,slider news,
आज रात सितारों से जगमगाएगी संसद

संसद का सेंट्रल हॉल 30 जून की आधी रात को सितारों से जगमगाएगा. जीएसटी लॉन्च होने के मौके पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती रतन टाटा और स्वर सामाज्ञ्री लता मंगेशकर उपस्थिति होंगी.

इनके अलावा और भी कई जानी-मानी हस्तियां इस अवसर पर केन्द्रीय कक्ष की शोभा बढ़ा रही होंगी, जब आजादी के बाद के सबसे बड़े कर सुधार गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की शुरुआत की जाएगी. इससे पहले 1997 में आजादी की स्वर्ण जयंती के मौके पर संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था, जिसमें आधी रात का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार यह संसद के केन्द्रीय कक्ष में भव्य कार्यक्रम होगा जिसे इस महत्वपूर्ण कर सुधार की शुरुआत के लिये चुना गया है.वामपंथी दल और तृणमूल कांग्रेस भी कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत 30 जून को रात 11 बजे होकर आधी रात तक यह कार्यक्रम चलेगा, जिसके साथ ही देश में माल एवं सेवाकर व्यवस्था शुरू हो जाएगी.

Share This News :