Home > देश विदेश ,slider news,
मोदी-ट्रम्प की मीटिंग के बाद कहीं मिलिट्री एडवेंचर न कर बैठे भारत: PAK

इस्लामाबाद.पाकिस्तान ने 26 जून को नरेंद्र मोदी की डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के बाद जारी किए गए ज्वॉइंट स्टेटमेंट की आलोचना की है। पाकिस्तान के मुताबिक- इस स्टेटमेंट के बाद ऐसा लगता है कि भारत मिलिट्री एडवेंचर(military adventurism) भी कर सकता है। बता दें कि मोदी की यूएस विजिट के दौरान अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर खरी-खोटी सुनाई थी। मोदी की ट्रम्प से मुलाकात के पहले ही अमेरिका ने हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन को ग्लोबल टेरेरिस्ट डिक्लेयर कर दिया था।पाकिस्तान ने क्या कहा...

- पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया- भारत और अमेरिका ने जो ज्वाॅइंट स्टेटमेंट जारी किया है वो एकतरफा है। इसके जरिए भारत मिलिट्री एक्शन लेने की सोच सकता है और इसकी वजह से क्षेत्र में अमन कायम करने में दिक्कत आएगी।
- बयान के मुताबिक- मोदी और ट्रम्प की मुलाकात के जरिए साउथ एशिया में अमन बहाली हो सकती है लेकिन उन्होंने इस मौके को गंवा दिया। इस इलाके में स्थिरता और अमन नहीं है। ज्वॉइंट स्टेटमेंट में बेहद जरूरी चीजों को छोड़ दिया गया।
- बता दें कि भारत और अमेरिका ने तमाम आतंकी संगठनों जैसे जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और दाऊद इब्राहिम पर नकेल कसने के बारे में बातचीत की थी। ज्वॉइंट स्टेटमेंट में भी इसका जिक्र किया गया था।
- साफ तौर पर पाकिस्तान को वॉर्निंग दी गई कि वो अपनी सरजमीं का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने के लिए ना होने दे।
मिलिट्री करार से परेशान
- पाकिस्तान की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि अमेरिका भारत को एडवांस्ड मिलिट्री टेक्नोलॉजिस देने जा रहा है। इससे साउथ एशिया में दिक्कतें पैदा होंगी।
- बता दें कि अमेरिका अब भारत को गार्डियन ड्रोन्स और सी-17 हेवी लिफ्ट प्लेन देने जा रहा है। पाकिस्तान ने कहा- इससे भारत मिलिट्री एक्शन लेने के बारे में सोच सकता है।
- पाकिस्तान ने बयान में कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा है कि वहां लोगों को अपना हक चुनने की आजादी मिलनी चाहिए। इसमें कश्मीरी लोगों की मांग का समर्थन करते हुए यूएन चार्टर का भी हवाला दिया गया है।
- बयान में आरोप लगाया गया है कि भारत तालिबान का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ कर रहा है।
मोदी की विजिट के दौरान भारत को चार डिप्लोमैटिक कामयाबियां
- मोदी की अमेरिका विजिट के दौरान साझा बयान में जिन बातों का जिक्र हुआ था, उनको भारत की चार डिप्लोमैटिक कामयाबियों के तौर पर भी देखा जा सकता है।
a) पाक का जिक्र
- साझा बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्ष पाकिस्तान से यह कहना चाहते हैं कि वह दूसरे देशों में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए अपनी सरजमीं का इस्तेमाल नहीं होने दे। साथ ही 26/11 के मुंबई हमले और पठानकोट हमले के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई करे।’’
b) जैश-लश्कर का जिक्र
- साझा बयान में कहा गया, ''दोनों नेता अलकायदा, आईएसआईएस के साथ-साथ जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी खतरों के खिलाफ सहयोग मजबूत करने के लिए कमिटेड हैं।''
- बता दें कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी संगठन भारत में हमले करते हैं। पाक में एक्टिव लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने ही 2008 में मुंबई पर हमला किया था। मास्टरमाइंड हाफिज सईद था। वहीं, पठानकोट हमलों को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था।
c) D-Company
- साझा बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने दाऊद इब्राहिम और उसके नेटवर्क के कारण पैदा हुए आतंकी खतरों पर भी बात की।
- दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है और मोस्ट वॉन्टेड है। वह पाकिस्तान के कराची में रहता है। पाक उसे पूरी सिक्युरिटी देता है।
d) सैयद सलाहुद्दीन
- US स्टेट डिपार्टमेंट ने हिजबुल मुजाहिद्दीन (HM) के चीफ सैयद सलाहुद्दीन को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया। मोदी और ट्रम्प की पहली मुलाकात से चंद घंटों पहले लिए गए इस फैसले को भारत के लिए कामयाबी माना गया।
- कश्मीर में बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद हुए ज्यादातर आतंकी हमलों, पत्थरबाजी और प्रदर्शनों में हिजबुल का हाथ माना जा रहा है। सलाहुद्दीन ने बुरहान वानी को शहीद बताया था, वो NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी है।

Share This News :