Home > देश विदेश ,
सरकार का तोहफा: 7वें वेतन के भत्तों को मंजूरी, 47 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. à¤•ेन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार ने तोहफा दिया है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को केन्द्रीय कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग के भत्तों को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. 

अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वेतन आयोग के जो सुझाव थे कर्मचारियों के पक्ष में उन्हें स्वीकार करके उनमें सुधार किया गया है. केंद्रीय कैबिनेट ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को 34 सुधारों से साथ मंजूरी दी है. नए भत्ते और पेंशन से सरकार पर लगभग 30 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा. नए भत्ते और पेंशन 1 जुलाई 2017 से लागू होंगे.

कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर:

- चकेरी-इलाहाबाद एनएच-2 को छह लेन किया जाएगा. इस पर 3691 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

- एयर इंडिया के disinvestment को स्वीकृति दी गई. वित्‍त मंत्रालय की अध्यक्षता में ग्रुप बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया. यह ग्रुप तय करेगा कि कितना disinvestment होगा और क्या प्रक्रिया होगी.

- 7वें पे कमीशन की सिफ़ारिशों को सुधार के साथ स्वीकार किया गया है. आज allowances के संदर्भ मे प्रस्ताव थे कुछ को स्वीकार किया गया कुछ को सुधार किया गया. 12 के संबंध में निर्णय बाद में होगा.

- पे कमीशन ने वेतन बढ़ाते वक्‍त तीनों कैटेगरी की सैलेरी को इम्प्रूव किया है. जब 25 % डीए पहुंचेगा तो यह 25,16 8 और 50% डीए पहुंचेगा तो ये 30, 20 और 10 हो जाएगा.

- सुरक्षाबलों के संबंध में सिफारिशों को मंजूरी दी गई है. शांति वाले इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों का राशन भत्‍ता बैंक में ट्रान्सफर हो जाएगा.

- सियाचिन जैसी जगहों पर तैनात सुरक्षाबलों का भत्‍ता 31 हजार की जगह 41 हजार और 20 हजार की जगह 30 हजार होगा.

Share This News :