Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सहूलियत करेगी सम्पर्क में मदद: रूपला

एक दूसरे को जोड़ने का माध्यम बनेगी पत्रकार दूरभाष निर्देशिका: महापौर
ग्वालियर। सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में दूरभाष सेवाएं जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकता बन गई है। लेकिन इस बात की भी आवश्यकता है कि क्रमबद्ध तरीके से दूरभाष निर्देशिका सहज उपलब्ध हो। इसी को लेकर इस कार्य को पूर्ण करने एवं सम्पर्क में सहूलियत 2017 मददगार साबित होगी। यह बात आज मीडिया सेंटर, मुदगल पायगा माधवगंज में मप्र पत्रकार संघ द्वारा प्रकाशित पत्रकार दूरभाष निर्देशिका सहूलियत 2017 के विमोचन अवसर पर संभागायुक्त एसएन रूपला ने कही। इस मौके पर महापौर ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि सहूलियत 2017 पत्रकार दूरभाष निर्देशिका एक दूसरे को जोड़ने का माध्यम बनेगी। 
इस मौके पर संयुक्त संचालक जनसम्पर्क डीडी शाक्यवार एवं मप्र पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर विशेष रूप से मौजूद थे। संघ के संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा ने पत्रकार दूरभाष निर्देशिका सहूलियत प्रकाशन के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2000 में प्रथम बार सहूलियत का प्रकाशन किया उसी कड़ी में हमने पत्रकार दूरभाष निर्देशिका 2017 का प्रकाशन स्मरणीय बनाने का प्रयास किया है। ऐसा विश्वास है कि पत्रकारों क सतत् सहयोग और मार्गदर्शन में यह कार्य पूर्ण किया गया है। 
संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत करते हुए संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार केशव पांडे, सुरेश डण्डोतिया, राजेन्द्र श्रीवास्तव, बालेन्दु मिश्र, अशोक पाल, राज दुबे, संजय त्रिपाठी, अरविंद माथुर, प्रदीप तोमर, अरविंद चौहान, प्रदीप शास्त्री, रविशेखर, धर्मेन्द्र तोमर, रविन्द्र झारखरिया, राजीव अग्रवाल, प्रवीण दुबे, प्रदीप मांढरे, राजेश मंगल, जावेद खान, विजय जाटव, हरीश दुबे, जोगेन्द्र सेन, संजय बोहरे, ब्रजमोहन शर्मा, अनुराग राठौर, सुनील पाठक, मुकेश बाथम, राजेश जायसवाल, अनूप भार्गव, हरीश चन्द्रा, राजेश शुक्ला, श्याम पाठक, राजेश अवस्थी लावा, शैलेन्द्र शर्मा, अमोलक बघेल, आदि उपस्थित थे।

Share This News :