Homeअपना शहर ,खास खबरे,
एमबीबीएस पाठ्यक्रम को 112 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली

मेडीकल कॉलेज की बैठक में कमिश्नर के चिकित्सकों को निर्देश 
ग्वालियर । गजराराजा मेडीकल कॉलेज में 150 से 250 सीट वृद्धि संबंधी कराये जाने वाले कार्यों के लिये 112 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति शासन से प्राप्त हो चुकी है। कार्यों को कराने के लिये टेण्डर भी मंजूर हो गए हैं। यह कार्य शीघ्रता से शुरू हो सकें, इसके लिये ग्वालियर संभाग के कमिश्नर एवं स्वशासी संस्थान के अध्यक्ष एस एन रूपला ने महाविद्यालय के डीन डॉ. अयंगर को निर्देश दिए हैं। मेडीकल कॉलेज का विस्तार कार्य परिसर में बने पुराने कन्डम आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर असंतोष व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी विजय राज से नोटिस जारी करके तत्काल मकानों को खाली कराके मकान डिस्मेन्टल करके कार्य शुरू किया जाए। 
कमिश्नर रूपला बुधवार को मेडीकल कॉलेज के सभाकक्ष में जेएएच और कमलाराजा हॉस्पिटल में चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. एस एन अयंगर, जेएएच अधीक्षक एवं संयुक्त संचालक डॉ. जे एस सिकरवार सहित कॉलेज के विभागाध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने ईएण्डएम के इंजीनियरों को निर्देश दिये कि मेटरनिटी के लिये 26 लाख 64 हजार 900 रूपए स्वीकृत, 50 एसी और अन्य स्थानों के लिये स्वीकृत 16 एसी 15 दिवस में अंदर लग जाएँ। उन्होंने कहा इस काम में विलम्ब काफी हुआ है। अगर 15 दिवस में सभी एसी नहीं लगे तो पूर्व और वर्तमान सहायक इंजीनियर और ऑफिस में अटैच सहायक यंत्री को निलंबित किया जायेगा। अगर ठेकेदार काम नहीं कर रहा है तो शर्तों के अनुरूप दूसरे ठेकेदार से काम करायें। 
कमिश्नर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि कहीं पर भी कोई इश्यू नहीं आना चाहिए। जहाँ मेन्टेनेन्स के कार्य हैं तत्काल करायें। खरीदे जाने वाले गद्दे, स्ट्रेचर की कार्रवाई शीघ्र पूरी हो जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि साढ़े 3 करोड़ रूपए दवाईयों के खरीदने हेतु क्वाटरली बजट प्राप्त हो गया है। सेंट्रल स्टोर में 262 दवाईयाँ उपलब्ध हैं जो दवाईयों का पर्याप्त स्टॉक है। डॉ. सिकरवार ने बताया कि 300 गद्दों को खरीदने के लिये एलयूएन को ऑर्डर दिया गया है। ओटी, आईसीयू तथा 10 वार्डों में पृथक से एसी लगाने का प्रस्ताव डीएमई को भेजा गया है। स्ट्रेचर क्रय की कार्रवाई जारी है। बाल रोग विभाग के एसएनसीयू पीआईसीयू में ऑक्सीजन गैस पाइपलाईन के नवीनीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस पर 7.80 लाख रूपए खर्च हुए हैं। मनोरोग विभाग माधव डिस्पेंसरी के अपर शिफ्ट कराने के लिये किए जाने वाले कार्यों की स्वीकृति के लिये कमिश्नर ने निर्देश दिए कि इसकी स्वीकृति शीघ्र शासन स्तर से प्राप्त करें। 
कमिश्नर ने गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित होने वाली दो स्मार्ट क्लास का काम भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में लगने वाले सीसीटीव्ही कैमरों का वर्क ऑर्डर भी शीघ्र जारी करके यह काम भी एक माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कश्निर ने रेडियोलॉजी में अल्ट्रासाउण्ड मशीन पर मरीजों के भार को देखते हुए दो अल्ट्रासाउण्ड मशीन क्रय करने, इसी तरह स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में बन्द स्थिति उपलब्ध अल्ट्रासाउण्ड मशीन की रिपेयरिंग कराके अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में मेडीकल कॉलेज, अस्पताल, ओपीडी, हॉस्टल, ऑडिटोरियम क्लास आदि के सिविल एवं मैकेनिकल संबंधी रिनोवेशन के शेष कार्यों पर भी चर्चा कर कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए। कमिश्नर ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक निर्माण में तेजी लाने, कैथलैब की स्थापना कराने और क्षतिग्रस्त पानी की टंकी के स्थान पर वीपीसी के वाटर टैंक रखने के निर्देश दिए गए।

Share This News :