Home > देश विदेश ,slider news,
GST के लिए उल्टी गिनती शुरू, दिक्कतों से निपटने के लिए वित्त मंत्रालय में 'वॉर रूम'

देश में एक जुलाई से आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार यानी जीएसटी लागू होना है. ऐसे में सरकार की ओर से इसे लागू करने के लिए पुख्ता तैयारियां की गई हैं. वित्त मंत्रालय में कई टेलीफोन और कम्प्यूटर सिस्टम से लैस एक मिली वॉर रूप बनाया गया है, जिसमें GST लागू होने के बाद आने वाली दिक्कतों से निपटने की तैयारी की जाएगी.

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) के प्रमुख वनाजा एस शर्मा ने बताया कि यह वॉर रूम केंद्रीय और राज्य स्तर के अधिकारियों की शंकाओं को दूर करेगा. जीएसटी के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए वॉर रूम से सीधे संपर्क साधा जा सकता है, ताकि उसका हल निकाला जा सके. साथ ही वॉर रूम के जरिए अधिकारियों के जीएसटी पर फीडबैक भी लिया जाएगा.

Share This News :