Home > देश विदेश ,slider news,
व्हाइट हाउस में मोदी की स्पीच के पेपर उड़े, 2 बार उठाकर लाए NSA डोभाल

नई दिल्ली/वॉशिंगटन.व्हाइट हाउस में नरेंद्र मोदी और प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के ज्वाइंट स्टेटमेंट के दौरान 2 बार मोदी के पेपर उड़ गए। इसके बाद वहां मौजूद नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल बिना देरी के सीट से उठे और पेपर समेट कर पीएम को दे दिए। मीडिया के सामने पहले ट्रम्प और फिर मोदी ने अपनी बात रखी। इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद को खत्म करने की बात कही। वहीं, मोदी ने ट्रम्प को फैमिली के साथ भारत आने का न्योता भी दिया। प्रेसिडेंट बनने के बाद ट्रम्प से मोदी की ये पहली मुलाकात थी। पीएम शनिवार को दो दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंचे थे। डोभाल की अलर्टनेस काम आई...

- न्यूज एसेंजी के मुताबिक, जब ट्रम्प मीडिया के सामने स्टेटमेंट पढ़ रहे थे, तो मोदी ध्यान से उन्हें सुनने लगे। तभी तेज हवा के झोके से उनकी डाइस पर रखे पहले से तैयार कुछ पेपर उड़कर मीडिया के करीब पहुंच गए।
- ये सब देखकर पहली लाइन में सीनियर अफसरों के साथ बैठे डोभाल फौरन उठे। जल्दी से सारे पेपर समेट कर पीएम को वापस दे आए। लेकिन कुछ देर बाद फिर वैसा ही हवा का झोका आया, पेपर नीचे गिरे और एनएसए ने दोबारा इन्हें समेट कर पीएम को दे दिए।
दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात 20 मिनट चली
-मोदी के व्हाइट हाउस पहुंचने के पहले ट्रम्प और फर्स्ट लेडी उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मोदी पहुंचे, ट्रम्प ने ने हाथ मिलाकर मोदी का वेलकम किया। बाद में व्हाइट हाउस में अंदर जाते वक्त मोदी बीच में चल रहे थे। एक तरफ ट्रम्प और दूसरी तरफ मेलानिया साथ चल रही थीं। इसके बाद दोनोंं नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक मुलाकात चली। चर्चा में दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ की।
- मोदी ने कहा, "भारत की विकास यात्रा और प्रगति पर राष्ट्रपति का गहरा अध्ययन है। 2014 में ट्रम्प भारत आए थे, तब वे प्रेसिडेंट भी नहीं थे। उस समय उन्होंने मेरे विषय में जो पूछा और अच्छी बातें कही थीं, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।"
- ट्रम्प ने कहा, "मोदी का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात, वे एक महान प्रधानमंत्री हैं। मैं उनके बारे में बात करता रहता हूं और पढ़ता रहता हूं। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, जिस तरह से वे इकोनॉमिक फ्रंट पर काम कर रहे हैं, उसके लिए वे सम्मान के पात्र हैं।"
बाइलेटरल टॉक में मोदी बोले- अमेरिका और भारत मिलकर दुनियाके लिए बहुत कुछ कर सकते हैं
- मोदी ने कहा- "एक तरफ सबसे पुराना लोकतंत्र है और एक ओर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस साझी विरासत को मिलकर आगे बढ़ा सकते हैं। भारत अमेरिका के लिए और अमेरिका भारत के लिए है। अमेरिका और भारत मिलकर विश्व के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं और उस दिशा में आपका नेतृत्व बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा।"
- ट्रम्प ने कहा, "भारत और अमेरिका को भी बातचीत से बहुत उम्मीदें हैं।"
मुलाकात से पहले भारत को मिली कामयाबी
- इससे पहले अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लिया और हिजबुल मुजाहिदीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया। सलाहुद्दीन पाकिस्तान में रहता है। वह NIA की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में भी है।

Share This News :