Homeअपना शहर ,खास खबरे,
भाजपा नेता कुशवाह एवं भदौरिया के निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री

ग्वालियर । प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान आज सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता साडा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह के निवास पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने कुशवाह के पूज्य पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए उसके बाद प्रभारी मंत्री बिसेन भाजपा के उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया के थाटीपुर स्थित निवास पर भी पहुंचे। भदौरिया के पिताजी का हाल ही में निधन हो गया था बिसेन ने शोक व्यक्त करते हुए भदौरिया के पिताजी के चित्र पर पुष्पांजलि भी की।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी तथा भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :