Home > देश विदेश ,slider news,
सुषमा रात के 2 बजे भी विदेशों में बसे भारतीयों की मदद करती हैं: मोदी

वॉशिंगटन. अमेरिका में नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चाहे रात के 2 क्यों न बजे हों, सुषमा विदेशों में रह रहे भारतीयों की मदद के लिए तैयार रहती हैं। इसके लिए वे सोशल मीडिया पर वे लगातार अपने अफसरों को निर्देश देती हैं। सोशल मीडिया ताकत बनकर उभरा है...



- मोदी ने कहा, "सोशल मीडिया आज एक ताकत बनकर उभरा है। मैं खुद भी उससे जुड़ा हूं। लेकिन सुषमा और उनके विदेश मंत्रालय ने बताया कि इसका बेहतर इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।"
- मोदी ने कहा कि सुषमा ने डिप्लोमैसी का एक मानवीय चेहरा पेश किया है। विदेश मंत्रालय देश के गरीब से गरीब शख्स से जुड़ा हुआ है।
- "रात के 2 बजे भी अगर दुनिया के किसी हिस्से में कोई मुसीबत में हो तो 15 मिनट में सुषमा जी जवाब देती हैं और 24 घंटे के अंदर उस पर एक्शन लिया जाता है। इसे आप गुड गवर्नेंस कह सकते हैं।"

पाकिस्तान में बेटी को सुषमा घर लेकर आईं
- मोदी के मुताबिक, "विदेश मंत्रालय की सामान्य आदमी के मन में विदेश मंत्रालय की छवि टाई पहनने वाले, बड़े लोगों से मिलने वाले की थी। 3 साल में हमारे विदेश मंत्रालय ने मानवता की दृष्टि से नया मुकाम हासिल किया है। 80 हजार से ज्यादा हिंदुस्तानी दुनिया के किसी भी हिस्से में संकट में फंसे तो हमारी सरकार उन्हें उनके घर वापस ले आई। हर पल विदेश में रहते हुए भारतीय को लगता था कि उसे कुछ हो गया तो? 3 साल से वो निश्चिंत है, कि कुछ हो गया तो भारत सरकार की एम्बेसी है। एक मुस्लिम भारतीय बच्ची पाकिस्तान जाकर फंस गई, तब उसने वहां की हिंदुस्तानी एम्बेसी में जाने का फैसला लिया। वो भारत लौटकर आई और हमारी सुषमा जी उसे लेने गईं। मैं जब पहले यहां आता था तो बैठते ही विदेश में रहने वाले हमारे भाई बोलते थे गंदगी की बात। आज मेरे लिए खुशी की बात है कि विदेशों से जितनी चिट्ठियां आती हैं, उनमें अधिकतम चिट्ठियां बदलाव की तारीफ वाली मिलती थीं।"

सुषमा ने विदेश मंत्रालय को गरीब से जोड़ा
- मोदी ने कहा, ''हमने नीतियों में बड़े परिवर्तन किए हैं। आपने कितने पापड़ बेलकर पासपोर्ट हासिल किए थे। 6-6 महीने में पासपोर्ट मिलता था, आज 15 दिन में मिल जाता है। हर पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट ऑफिस खोल दिए हैं। सोशल मीडिया बहुत ताकत रखता है, मैं भी जुड़ा हुआ हूं। आप भी नरेंद्र मोदी ऐप देखते होंगे, नहीं देखते तो ऐप डाउनलोड कर लीजिए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया की ताकत को दिखाया। आज विदेश मंत्रालय हिंदुस्तान के गरीब से गरीब आदमी से जुड़ गया है।"

Share This News :