Homeअपना शहर ,खास खबरे,
नशे की गिरफ्त में युवा पीढी, नहीं संभले तो मौत के मुंह में

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस
ग्वालियर। युवा पीढी नशे की गिरफ्त मे तेजी से आती जा रही है। नशाखोरी से युवा और उसका परिवार तो भुगतता ही है। इससे देश और समाज का भी नुकसान होता है। मादक दृव्य और मादक पदार्थों के लगातार सेवन से युवा पीढी एवं आमजन कैंसर, टीबी, हार्ट अटेक की बीमारियों के शिकार हो रहे है। नशाखोरी इस बढती प्रवृत्ति पर तुरंत अंकुश नही लगाया गाय तो यो जानलेवा आदत में शामिल हो जायेगी।
 
ये विचार अलख- सामाजिक एवं जनकल्यण समिति, ग्वालियर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर ‘नशा करता है नाश’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में अतिथि वक्ताओं ने व्यक्त किये। संगोष्ठी को डा. निरुपम गुप्ता, डा. एस एस परिहार, विजय सिंह चौहान एडवोकेट, लक्ष्मण सिंह परिहार, डा. प्रदीप कश्यप ने व्यक्त किये। इसके पूर्व नशाखोरी की समस्या से निजात दिलाने एवं नशा सेवन की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए झांसी रोड, नाका चंद्रवदनी, कला समूह व हरिशंकरपुरम क्षेत्र में नशा निवारण जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली को हरी झंडी सामाजिक कार्यकर्ता व कंजूमर एक्टिविस्ट नितिन सक्सैना ने दिखाई। इस अवसर पर नशा मुक्ति से संबधित संकल्प पत्र भी भरवाये गये। इस अवसर पर संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड हेरिटेज डेवलपमेंट द्वारा भी कंपू ईदगाहा व जवाहर कॉलोनी क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाली गयी।

Share This News :