Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सफाई कर्मियों की न्यायोचित्त मांगो को तत्काल पूरा किया जाए: डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने कहा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की न्यायोचित्त मांगो को तत्काल पूरा किया जाए। डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूरे शहर में कचरे के ढेर लगे हैं और सड़ान्ध की दुर्गन्ध उठ रहीं हैं। आम आदमी गंदगी से परेशन हैं।
 
भाजपा नेता डॉ. सिकरवार ने कहा कि ईद जैसे पावन पर्व पर शहर व मस्जिदों में सफाई न होना बेहद शर्मनाक हैं। उन्होने नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह एवं महापौर विवेक शेजवलकर से मांग करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की मांगों को गंभीरता से लें और उनका तत्काल निराकरण कराया जाए, ताकि शहर को गंदगी से मुक्ति मिलें, आज हालात बद से बदत्तर हो चुके हैं, पिछले तीन दिन से न झाड़ू लग रहीं हैं और न कचरा उठाया जा रहा हैं। सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चले, इसलिए सफाई कर्मचारियों की मांगो को तत्काल पूरा करें।

Share This News :