Home > देश विदेश ,
पाकिस्तान ने की चीनी कर्मियों की सुरक्षा के लिए 15,000 जवानों की तैनाती

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने आज कहा है कि देश में उर्जा और अवसंरचना परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा में 15,000 जवानों को तैनात किया गया है. एक चीनी दंपति के अपहरण के बाद उठी सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद हुसैन ने यह बात कही है.

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने दौरे पर आये चीनी विदेश मंत्री वांग यी से कहा है कि पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हुसैन ने कहा कि अधिकारी अपहरण करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.

Share This News :