Homeअपना शहर ,slider news,
दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन

* 442 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
ग्वालियर। मेदान्ता द मेडीसिटी गुडगांव के चेयरमेन डॉ. नरेश त्रेहान द्वारा भेजी गई हृदय व न्यूरो के डॉक्टरों की टीम ने दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग, न्यूरो, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर के 442 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। डॉ. निशा हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपिका न्यूरो विशेषज्ञ, मेदान्ता के डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग उमेश पुष्प, ब्लड प्रेशर जांच विशेषज्ञ कु. विष्टा, ई.सी.जी. विशेषज्ञ लोकेन्द्र गुर्जर एवं विनोद शर्मा ने अपने दायित्व का निर्वहन किया एवं ब्लड शुगर जांच टीम ने प्रिंस एवं भूपेन्द्र शामिल रहें। दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 442 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, सभी मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। 
समापन कार्यक्रम में जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने सभी चिकित्सकों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन रमन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन के सूत्रधार डॉ. सिकरवार ने कहा कि हमें स्वंय को स्वस्थ और खुश रखने के लिए सरलता से जीवन की सभी समस्याओं का सामना करने की जरूरत है। हम उचित और दैनिक व्यायाम, सुबह की सैर, स्वस्थ आहार, अच्छी आदतें, अनुशासित जीवन शैली और सकारात्मक सोच आदि के माध्यम से स्वस्थ हो सकते हैं। स्वस्थ शरीर-मन, शरीर और आत्मा को खुश और शांतिपूर्ण रखता है। एक स्वस्थ व्यक्ति का शरीर और मन बीमारियों से पूरी तरह से मुक्त होता है और इस तरह वो जीवन के सभी स्थिर आनंद लेने में सक्षम हो जाता है। किसी भी आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वस्थ होना भोजन, शारीरिक गतिविधि, प्रदूषण, नींद की आदतों, सोच का तरीका, मानसिक स्थिति, जल, वायु, धूप आदि जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है। शारीरिक व्यायाम के साथ ही शरीर की उचित देखभाल भी बहुत आवश्यक है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच हो और बेहतर हो, मरीज संतुष्ट हो। डॉ. सिकरवार ने कहा कि चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों को जो सलाह इलाज के लिए दी गई हैं। इसमेें अगर किसी मरीज को इलाज के लिए जो भी जरूरत होगी। उसकी मदद की जायेगी। डॉ. सिकरवार नें बताया कि आगे भी हम इस तरह के निःशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन करते रहेंगे। 
समापन कार्यक्रम में भाजपा नेता अवधेश कौरव, अवध सिंह धाकरे, के.पी. सिंह भदौरिया, उपसंयोजक आदित्य सिंह सिकरवार (गोन्ची), छाऊलाल साहू, धीरेन्द्र सिंह चौहान, प्रेमसिंह तोमर, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, नरेश कौशिक, संत तोमर, संजय तिवारी, दिनेश पाराशर, गुलाब प्रजापति, अभय कुमार, नरेन्द्र पाराशर, राकेश श्रीवास, अंकित कटठल, करन सिकरवार आदि उपस्थित थे।

Share This News :