Home > देश विदेश ,slider news,
राष्ट्रपति कैंडिडेट अनाउंस होने के बाद आज UP आएंगे कोविंद, सपोर्ट की अपील करेंगे

लखनऊ. एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद देशभर का दौरा करेंगे। इलेक्टोरल कॉलेज से सपोर्ट के लिए वह सबसे पहले रविवार को लखनऊ पहुंचेंगे। यहां वे राजभवन में सभी सीनियर लीडर्स और पार्टियों के खास नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम हाउस पर होने वाले डिनर के दौरान अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगे। ये है रामनाथ कोविंद का प्रोग्राम...


  • रामनाथ कोविंद शाम करीब 4 बजे स्पेशल प्लेन से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंगे। यहां से वे सीधे राजभवन जाएंगे, जहां योगी आदित्यनाथ, गवर्नर राम नाइक, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा उनका स्वागत करेंगे।
    - राजभवन में करीब 30 मिनट के टी-टाइम के बाद शाम 5 बजे रामनाथ बीजेपी के सभी सीनियर ऑफिशयल्स, सांसदों, विधायकों और अपोजिशन के लीडर्स से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।
    - इसके बाद रात 8 बजे कोविंद सीएम हाउस पर सभी पार्टियों के सीनियर लीडर्स के साथ डिनर करेंगे। रात 10.30 बजे वे वापस राजभवन जाएंगे और यहीं आराम करेंगे।
    इन नेताओं को बुलाया गया डिनर पर
    - रामनाथ कोविंद के साथ डिनर पर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, मायावती, राज बब्बर समेत अपोजिशन के कई लीडर्स को बुलाया गया है।
    - वहीं, डिनर में बीजेपी के सीनियर मिनिस्टर्स में सूर्यप्रताप शाही, एसपी सिंह बघेल, बृजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्य, रीता जोशी, स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह जैसे नेता मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में संगठन के सीनियर ऑफिशियल्स को भी बुलाया गया है।

यूपी को पहले क्यों चुना?
- कोविंद 2 दिन कैम्पेन करने के बाद सोमवार को दिल्ली लौट जाएंगे। बता दें कि यूपी में इलेक्टोरल कॉलेज के सबसे ज्यादा विधायक, सांसद (राज्यसभा-लोकसभा) और विधानपरिषद के मेंबर हैं।
- योगी ने कहा है कि यूपी के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश का बेटा राष्ट्रपति बनेगा। कोविंद का घर कानपुर देहात में है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी के यूपी बीजेपी प्रेसिडेंट रहते कोविंद को पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया था। तब वे करीब 2 साल तक लखनऊ में ही रहे और काफी एक्टिव थे।
- इसके बाद कोविंद पार्टी की सेंट्रल यूनिट में चले गए। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद उन्हें बिहार का गवर्नर बनाया गया। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
रामनाथ कोविंद v/s मीरा कुमार
#रामनाथ कोविंद: सादगी भरी छवि, कानून के जानकार, संविधान की समझ (बिहार के गवर्नर रहे), कैंडिडेट के तौर पर दलित चेहरा। दो चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।
#मीरा कुमार: साफ-सुथरी छवि, कानून की जानकार, संविधान की जानकारी (लोकसभा स्पीकर रहीं)। विदेश नीति की जानकारी (इंडियन फॉरेन सर्विस में रहीं)। दलित चेहरा और पूर्व डिप्टी पीएम जगजीवन राम की बेटी। रामविलास पासवान और मायावती जैसे बड़े दलित लीडर्स को चुनाव में हराया। करोलबाग से 3 बार MP भी रहीं।
कितने वोट जरूरी
- किसी भी दल को अपनी पसंद का प्रेसिडेंट बनाने के लिए 50% यानी 5,49, 442 वोटों की जरूरत है।
- टोटल MLAs: 4114
- टोटल MPs: 776
- MLAs की वोट वैल्यू: 5,49,474
- MPs की वोट वैल्यू: 5,48,408
- टोटल वोट वैल्यू: 10,98,882
राष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल
नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख: 28 जून
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी: 29 जून
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख:1 जुलाई
वोटिंग (जरूरत पड़ने पर): 17 जुलाई, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे
काउंटिंग (जरूरत पड़ने पर): 20 जुलाई, सुबह 11 बजे से

Share This News :