Home > देश विदेश ,slider news,
1975 की इमरजेंसी को कोई भूल नहीं सकता, जेल बन गया था देश: मोदी

नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी रविवार को 33वीं बार मन की बात की। मोदी ने कहा कि बारिश शुरू हो गई है। जीवन में कितनी भी आपाधापी हो, बारिश के चलते हमारा मन बदल जाता है। मोदी ने 1975 की इमरजेंसी को काली रात बताते हुए कहा कि कोई भारतवासी उसे भूल नहीं सकता। उस समय पूरे देश को जेल बना दिया गया था। बता दें मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे पड़ाव में अमेरिका पहुंच चुके हैं। मई में मन की बात में सरकार के 3 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा था, "लोकतंत्र में सरकारों को जवाबदेह होना जरूरी है, उन्हें अपने काम का हिसाब देना चाहिए।" भारत विविधताओं का देश...

- मोदी ने कहा, "मौसम बदल रहा है इस बार गर्मी भी काफी पड़ी, लेकिन अच्छा हुआ कि झमाझम बारिश से गर्मी से राहत का अनुभव रहा है।"
- "हमने देखा कि जीवन में कितनी भी आपाधापी हो बारिश का आगमन ही हमारी मन:स्थिति को बदल देता है।"
- "भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारत समेत दुनियाभर में मनाते हैं। वो गरीबों के देवता हैं। अंगेजी में एक शब्द है जगरनॉट। इसका अर्थ है- कभी न रुकना। इसका उद्भव भगवान जगन्नाथ के रथ से ही हुआ है।"
- "भारत की विविधिता देश की विशेषता है। भारत की विविधता देश की शक्ति भी है।"
- "रमजान का पवित्र महीना सब दूर मनाया। यह पुण्य दान का और खुशियों को बांटने का महीना है। खुशियां जितनी बांटी जाती हैं। उतनी बढ़ती हैं। हम खुशियों को बांटते चलें देश को आगे बढ़ाते रहें।"
- "बिजनौर की एक घटना सामने आई। वहां ज्यादा आबादी मुस्लिम परिवारों की है। इस गांव में गांव वालों ने मिलकर शौचालय बनाने का निर्णय लिया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि गांव के लोगों ने रमजान के इस महीने में 17 लाख रुपए सरकार को लौटा दिए।"
हिमाचल-केरल खुले में शौच से मुक्त हुए
- मोदी ने कहा, "हम जानते हैं कि देश में सिक्किम हिमाचल और केरल खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।"
- "हम भली भांति जानते हैं कि व्यक्ति के जीवन में समाज में अच्छा करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। हैंडराइटिंग भी ठीक करनी हो तो लंबा अभ्यास करना होता है। खुले में शौच भी ऐसी ही आदत है, जो धीरे-धीरे जाएगी।"
- "स्वच्छता सरकार का कार्यक्रम नहीं है यह जनअभियान बनता जा रहा है। पिछले दिनों एक बहुत ही उत्तम घटना सामने आई। यह घटना है आंध्र प्रदेश के विजयनगरम की।
- "वहां के प्रशासन ने जनभागीदारी से बड़ा काम हाथ में लिया। 10 से 14 मार्च तक 100 घंटे में 71 ग्राम पंचायतों में घरेलू शौचालय ने। जनता जनार्दन और प्रशासन ने यह काम सफलतापूर्वक कर दिया।"
इमरजेंसी को भुलाया नहीं सकता
- मोदी के मुताबिक, "श्री प्रकाश त्रिपाठी ने इमरजेंसी को एक काला खंड बताया है। लोकतंत्र के प्रति नित्य जागरुकता जरूरी होती है। इसलिए लोकतंत्र को आघात करने वाली बातों को याद करना होता है।"
- "वह ऐसी काली रात थी, जिसे कोई भारतवासी भुला नहीं सकता है। देश को जेल में बदल दिया गया था। जयप्रकाश नारायण जैसे लोगों को जेल में बंद कर दिया गया था।"
- "अखबारों को पूरा बेकार कर दिया गया था। पत्रकार उस काले कालखंड के प्रति जागरुकता बढ़ाने का काम करते रहें हैं।
- "अटल जी ने अपनी कविता में उस मन:स्थित का वर्णन किया है। झुलसा जेठ मास...एक बरस बीत गया। सीखचों में सिमटा जग...।"
- "लोकतंत्र के प्रेमियों ने बड़ी लड़ाई लड़ी है और भारत जैसे विशाल देश के लोगों ने चुनाव में इस लोकतंत्र को सशक्त कर दिया।"
पूरा विश्व योगमय हुआ
- मोदी ने कहा, "21 जून 2017 पूरा विश्व योगमय हो गया। पानी से पर्वत तक लोगों ने इसका स्वागत योग से किया। चीन की दीवार और पेरू में 2400 मीटर माचू पिच्चू पर योग किया। अबुधाबी में 4000 से ज्यादा लेागों ने सलमा बांध पर येाग करके भारत की दोस्ती को नया आयाम दिया।"
- "यूएन ने 10 स्टाम्प्स निकाले। गुजरात में करीब 55 हजार लोगों ने एकसाथ योग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। मुझे लखनऊ में पहली बार बारिश में योग करने का सौभाग्य मिला। हमारे जवानों ने -25 डिग्री तापमान पर लेह में योग किया। तीन पीढ़ियों के योग करने के फोटो अपलोड करने को कहा था। नरेंद्र मोदी एप पर इन्हें रखा गया है।"
- "फिटनेस के साथ वेलनेस के लिए योग जरूरी है। एक श्रोता ने कहा कि हम आपको जो बुके देते हैं। उसकी जगह हमें बुक देना चाहिए।"
क्वीन एलिजाबेथ ने दिखाया गांधीजी का रुमाल
- मोदी ने कहा, "पिछले दिनों में मुझे केरल में लोगों को किताबें पढ़ने की आदत पड़ें, इसके लिए यहां जाने का सौभाग्य मिला। वहां कहा गया कि हम बुके नहीं, बुक देते हैं।"
- "मैं गुजरात में था तो हमने भी ऐसा प्रयास शुरू किया। बुक नहीं तो हैंडकरचीफ (रुमाल) देने का चलन भी शुरू किया था। यहां आया तो यह आदत छूट गई, लेकिन केरल जाकर फिर इसका स्मरण हुआ।"
- "मैं पिछले साल जब यूके गया था तो लंदन में क्वीन एलिजाबेध ने मुझे भोजन पर बुलाया था। उन्होंने बाद में मुझे खादी से बना हैंडकरचीफ दिखाया। उन्होंने बताया कि वह उन्हें शादी के समय गांधीजी ने भेजा था।"

Share This News :