Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
DPS स्कूल के अंदर से गोलीबारी जारी,2 जवान शहीद

श्रीनगर के आर्मी कैंट इलाके (पांथा चौक) में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों के हमले के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी पास के डीपीएस स्कूल में घुस गए हैं और वहीं से गोलीबारी कर रहे हैं। स्कूल को चारों ओर से घेर लिया गया है। à¤‡à¤¸ हमले में दो जवान शहीद हो गए और 15 घायल हुए हैं। 

लश्कर ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया और फिर स्कूल के अंदर घुस गए। गनीमत है à¤•ि स्कूल में कोई छात्र या स्टाफ नहीं थे, वरना आतंकी इन्हें बंधक बना सकते थे। यह आतंकी हमला आर्मी कैंट इलाके में हुआ है। पिछले एक साल में श्रीनगर स्थित इस इलाके को आतंकियों ने तीसरी बार निशाना बनाया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया था। 

सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने बताया कि हमारी गाड़ी पर फायरिंग की गई। एक सब इंस्पेक्टर शहीद  à¤”र दो जवान घायल हो गए। हमने इलाके को घेर लिया है।

 

 

Share This News :