Homeअपना शहर ,खास खबरे,
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 205 मरीजों की हुई जांच

ग्वालियर। मेदान्ता द मेडीसिटी गुडगांव के चेयरमेन डॉ. नरेश त्रेहान द्वारा भेजी गई हृदय व न्यूरो के डॉक्टरों की टीम ने आज हृदय रोग, न्यूरो, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर के 205 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। डॉ. निशा हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपिका न्यूरो विशेषज्ञ, मेदान्ता के डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग उमेश पुष्प, ब्लड प्रेशर जांच विशेषज्ञ कु. विष्टा, ई.सी.जी. विशेषज्ञ लोकेन्द्र गुर्जर एवं विनोद शर्मा ने अपने दायित्व का निर्वहन किया एवं ब्लड शुगर जांच टीम ने प्रिंस एवं भूपेन्द्र शामिल रहें। 205 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया, सभी की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर 25 जून को भी प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।
इससे पहले जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने स्वागत कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रमन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन के सूत्रधार डॉ. सिकरवार ने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य की बेहतर जांच हो, इसलिये इस शिविर का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में लोग अपने स्वास्थ्य परीक्षण की जांच कराने आज आये और 25 जून को भी आयेंगे। हमारा प्रयास है कि लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच हो और बेहतर हो, मरीज संतुष्ट हो। डॉ. सिकरवार ने कहा कि चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों को जो सलाह इलाज के लिए दी गई हैं। इसमेें अगर किसी मरीज को इलाज के लिए जो भी जरूरत होगी। उसकी मदद की जायेगी।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता अवधेश कौरव, अवध सिंह धाकरे, के.पी. सिंह भदौरिया, उपसंयोजक आदित्य सिंह सिकरवार (गोन्ची), छाऊलाल साहू, धीरेन्द्र सिंह चौहान, प्रेमसिंह तोमर, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, नरेश कौशिक, संत तोमर, संजय तिवारी, दिनेश पाराशर, गुलाब प्रजापति, अभय कुमार, अंकित कटठल, नरेन्द्र पाराशर, धर्मवीर जाटव, राकेश श्रीवास आदि उपस्थित थे।

Share This News :