Homeslider news,
PEPSI, COKE में मिले खतरनाक केमिकल, सरकारी परीक्षण में खुलासा

मैगी के बाद अब पेप्सी और कोक में भी खतरनाक केमिकल मिले हैं। इसका सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। गौर करने वाली बात ये है कि ये टेस्ट भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ही कराया गया है। इन सॉफ्ट ड्रिंक्स की प्लास्टिक बोतलों में ये खतरनाक केमिकल मिले हैं जो आसानी से पेय पदार्थ में मिल जा रहे हैं।

कोल्ड ड्रिंक्स à¤•ी प्लास्टिक बॉटल में 5 तरह के खतरनाक à¤œà¤¾à¤¨à¤²à¥‡à¤µà¤¾ तत्व मिले हैं। ये सभी तत्व सामान्य तापमान से ज्यादा होने पर à¤ªà¥‡à¤¯ पदार्थ में घुलनशील हो जाते हैं। ये खुलासा किया है भारत सरकार के ही एक अध्ययन में। ये अध्ययन पेप्पी, कोका कोला, माउंटेन ड्यू, स्प्राइट और 7अप की बोतल पर किया गया था। 

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और ड्रग तकनीकी सलाहकार बोर्ड ने मिलकर ये अध्ययन कराया था। अध्ययन के लिए पांच अलग-अलग बॉटल बतौर सैंपल लिये गए थे। जांच में पांच खतरनाक तत्व जो मिले उनमें है, भारी तत्व, लेड, क्रोमियम, कैडमियम और डाई पैथलेट। ये टेस्ट इसी साल फरवरी मार्च में कराये गए थे। इसमें पाया गया कि कमरे के तापमान पर भी ये खतरनाक तत्व प्लास्टिक की बोतलों से पिघलकर कोल्ड ड्रिंक्स में मिल जाते हैं। ये टेस्ट कोलकाता में स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ द्वारा आयोजित किया गया था जो कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

दवाओं की बोतल में भी मिले खतरनाक तत्व

इसी संस्थान ने पिछली साथ एक रिपोर्ट और पेश की थी जिसमें दावा किया गया था कि जिन दवाओं को प्लास्टिक की बोतलों में पैक किया जाता हे उनमें भी ये खतरनाक तत्व पाये गए। यानी बच्चों के आने वाली लगभग सभी दवाओं में इन खतरनाक तत्वों के मिल जाने का खतरा जताया गया था।

पेप्सिको इंडिया के इंडिया प्रवक्ता ने कहा, हमें न ही इस तरह की कोई जानकारी दी गई है और न ही किसी टेस्ट की रिपेार्ट दी गई है। बिना टेस्ट के तरीके को जाने हम किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकते। हम यही कहना चाहते हैं कि हमारे सभी उत्पाद खाद्य सुरक्षा और मानकों के अनुकूल हैं।

कोका कोला कंपनी ने क्या कहाः
कोका कोला इंडिया ने इस पर अखबार को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्हें कई सवाल इससे संबंधित भेजे गए थे।

जांच में कितना और क्या मिला खतरनाक तत्वः

तत्व  पेप्सी कोक
एंटीमोनी 0.029 mg/L 0.006 mg/L
लेड 0.011 mg/L 0.009 mg/L
कैडमियम 0.002 mg/L 0.011 mg/L
क्रोमियम 0.017 mg/L 0.026 mg/L
डीईएचपी 0.028 mg/L 0.026 mg/L

संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जैसे जैसे तापमान बढ़ता जाता है, वैसे वैसे प्लास्टिक बोतलों से ये पांच विषैले तत्व कोल्ड ड्रिंक्स में और मिलते जाते हैं। 40 डिग्री सेल्सियस पर ही इनको 10 दिन के लिए रखा गया उसी में अकेले लेड की मात्रा में 0.006 mg/L से बढ़कर 0.009 mg/L हो गई थी।

WHO बता चुका है लेड और कैडमियम को दुनिया के 10 खतरनाक कैमिकल में

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, बच्चों पर लेड का सबसे बुरा प्रभाव पड़ता है। लेड सीधे बच्चों के दिमाग, सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर असर डालता है जिससे बच्चे कोमा तक में जा सकते हैं। इसके अलावा लगातार ऐसे पदार्थों का इस्तेमाल करने वाले बच्चों के व्यवहार में भी परिवर्तन देखा जाता है।

इसी तरह कैडमियम किडनी, शारीरिक संरचना और श्वसन तंत्र के लिए खतरनाक होता है। इसके कारण कैंसर तक होने का खतरा होता है। इसका शरीर पर खतरनाक दुष्परिणाम होता है और तमाम तरह के साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं।

Share This News :