Homeअपना शहर ,खास खबरे,
नौजवान याद रखें मुखर्जी का बलिदान: शर्मा

बलिदान दिवस पर मतदान केंद्रों पर हुए कार्यक्रम
ग्वालियर। स्व. डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने आज बलिदान दिवस के रूप में मनाया। बलिदान दिवस के अवसर पर मतदान केंद्रों पर स्व. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पार्टी के नेताओं द्वारा इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। महापौर विवेक शेजवलकर, नगर निगम के सभापति राकेश माहौर ने फूलबाग पहुंचकर स्व. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने रामकृष्ण मंडल के मतदान केंद्र 124 व 85 पर जाकर स्व. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत में स्व. श्यामाप्रसाद मुखर्जी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कश्मीर को बचाने के लिए बलिदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नौजवान साथियों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि नौजवानों को भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास याद रखना चाहिए। हमारे महापुरूष स्व. श्री डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जैसे हुए है जिन्होंने तत्कालीन केंद्र सरकार से मंत्री पद त्याग कर देश मेें दो विधान और दो निशान का विरोध किया एवं कश्मीर को बचाने के लिए वे कश्मीर रवाना हुए और उसका परिणाम उनकी सहादत के रूप में हुआ। आज कश्मीर का जो भी भूभाग भारत में है वह डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान का परिणाम है। डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आव्हान का जो संकल्प था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उसके लिए आज भी प्रयास जारी है।
कोटेश्वर मंडल के वार्ड 5 में डॉ मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री महेश उमरैया, मंडल अध्यक्ष रामनिवास तोमर, विनोद अष्टैया, शंकुतला परिहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
वार्ड 20 में डॉ मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राजीव गुप्ता उपस्थित थे। मुरार के भगत सिंह मंडल के वार्ड 25 के मतदान केंद्र पर डॉ मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, संतोष सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे। à¤¸à¥à¤µà¤¾à¤®à¥€ विवेकानंद मंडल के वार्ड 34, 35 एवं 42 केे मतदान केंद्र में भी डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, मंडल अध्यक्ष तिलकराज बैरी, गंगाराम बघेल, विनय जैन, रूपचंद्र जैन, जंगबहादुर सिंह तोमर कक्काजी, नरेश कोली, अमित सूरी, ओमप्रकाश धनोल, अन्नू तोमर, मनोज वर्मा आदि उपस्थित थे। 
हेमूकालानी मंडल के वार्ड 39 व 49 में डॉ मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष राजौरिया, पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य सतीश साहू, संतोष गोडयाले, निकुंज गुप्ता, महेंद्र बंसल, कुलदीप निधार आदि उपस्थित थे। वार्ड 43 में रामनारायण धर्मशाला जहां पर कि स्व. पं दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्ममानववाद की शुरूआत की वहां पर भी बलिदान दिवस का कार्यक्रम किया गया। इसमें जिला महामंत्री कमल माखीजानी एवं समयदानी कार्यकर्ता नीरज त्यागी उपस्थित थे। वार्ड 58 में डॉ मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर साडा अध्यक्ष राकेश जादौन उपस्थित थे।

Share This News :