Home > देश विदेश ,
कुलभूषण जाधव ने सेना प्रमुख के समक्ष दया याचिका दाख‍िल की

पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि पाक जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण सुधीर जाधव ने वहां के सेना प्रमुख (COA) जनरल कमर जावेद बाजवा के सामने दया याचिका दाख‍िल की है. कुभूषण जाधव पर पाकिस्तान सरकार ने जासूसी करने और आतंकवाद जैसे संगीन आरोप लगाए हैं, जबकि भारत सरकार उन्हें एक निर्दोष नागरिक मानती है.

फिर फर्जी स्वीकारोक्ति का दांव
अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में पाकिस्तान मुंह की खा चुका है. कुलभूषण जाधव के बारे में उसकी कहानी पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने भी भरोसा नहीं किया. पाकिस्तान बार-बार फर्जी स्वीकारोक्ति का वीडियो जारी कर यह दावा करता है कि कुलभूषण आतंकी और जासूस थे. गुरुवार को इंटर-सर्व‍िसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने एक बयान में दावा किया कि कुलभूषण जाधव ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह पाकिस्तान में जासूसी, आतंकवाद और विध्वंसक गतिविध‍ियों में शामिल थे और उनकी वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ.

Share This News :