Homeअपना शहर ,खास खबरे,
योग दिवस: एक साथ दस हजार से ज्यादा लोगों ने किया योग

ग्वालियर। तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को सुबह ग्वालियर में एक साथ 8 हजार से ज्यादा लोगों ने योग प्रदर्शन किया। मुख्य कार्यक्रम लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ  à¤«à¤¿à¤œà¥€à¤•ल एजूकेशन (एलएनआईपीई )में हुआ, जिसमें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मप्र की मंत्री माया सिंह के साथ लगभग 5 हजार लोगों ने योग किया। वहीं एसएएफ  à¤®à¥ˆà¤¦à¤¾à¤¨ में ढाई हजार एनसीसी कैडेट्स ने योग किया। वहीं बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में भी १२०० जवानों, अधिकारियों ने योग किया। 
योग दिवस पर आज बुधवार सुबह होते ही लोग एलएनआईपीई के साथ एसएएफ  à¤®à¥ˆà¤¦à¤¾à¤¨ में पहुंचना शुरू हो गए थे। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने एलएनआईपीई में योग शुरू करने से पहले स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
इस योग प्रदर्शन कार्यक्रम में साडा अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन के अलावा  à¤œà¤¿à¤²à¥‡ के सभी अफसरों के अलावा स्टूडेंट्स और सभी आयु वर्ग के लोग शामिल थे। इस मौके पर मप्र गान भी लोगों ने गाया।
उधर एसएएफ  à¤®à¥ˆà¤¦à¤¾à¤¨ पर एनसीसी कैडेट्स ने एक साथ योग प्रदर्शन किया। यहां पर सभी वर्ग के करीब 2500 कैडेट्स योग के कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही एक दिन पहले प्रशासन ने लोगों से कहा था कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में परिवार के साथ आकर योग दिवस के दिन योग जरूर करें।एलएनआईपीई और एसएएफ मैदान के अलावा शहर के कई पार्कों और स्कूलों मे भी योग दिवस पर लोगों ने योग किए।

Share This News :