Homeअपना शहर ,खास खबरे,
बीएसएफअकादमी में योग दिवस पर १२०० ने किया योग

टेकनपुर। पूरे विश्व में आज 21 जून बुधवार को तीसरी बार योग दिवस मनाया जा रहा है।  à¤‡à¤¸ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गत वर्ष की भॉति सीमा सुरक्षा बल ने अपना अतुलनीय योगदान दिया। अकादमी सीमा सुरक्षा बल में यह कार्यक्रम वीरांगना लक्ष्मीवाई परेड स्थल पर आयोजित किया गया, जहां सभी अधिकारी एवं जवानों ने एक साथ मिलकर विभिन्न योग आसनों का अनूठा प्रदर्शन किया। लगभग 1200 जवान व अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से अनुशासनात्मक तरीके से योग का प्रदर्शन जवानों अधिकारियों के लिए प्रेरक रहा।
बुधवार 21 जून को सुबह सात बजे से 07:45 बजे तक योग प्रदर्शन सीमा सुरक्षा बल अकादमी परिवार द्वारा किया गया। अनुभवी एवं कुशल योग प्रशिक्षक आरक्षक/अनुदेशक  à¤à¤¸. बाला सोनदर,  à¤†à¤°à¤•्षक /अनुदेशक श्रीनिवास राव , आरक्षक /अनुदेशक महेन्द्र पाल,  à¤†à¤°à¤•्षक /अनुदेशक निर्भय , आरक्षक /अनुदेशक मुकेश पाल, आरक्षक /अनुदेशक महानिंगपा , आरक्षक/अनदेशक बी0 के0 बोरो0 के मार्गदर्शन में अकादमी के अधिकारियों एवं जवानों ने अपर महानिदेशक /निदेशक अकादमी  à¤¸à¥à¤¨à¥€à¤² कुमार वर्मा के नेतृत्व में योग का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान निदेशक अकादमी ने सभी उपस्थित अधिकारी एवं जवानों को योग के महत्व एवं बल में इसकी आवश्यकता के बारे में बताया। निदेशक वर्मा ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में बल में जवानों को शारीरिक स्वस्थ के साथ- साथ मानसिंक संतुलन की भी महती  à¤†à¤µà¤¶à¥à¤¯à¤•ता है। धैर्य, साहस एवं वीरता एक जवान के आभूषण हैं, जिन्हें योग के द्वारा निखारा जा सकता है। योग मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सर्वोत्तम उपाय है। आज जबकि पूरे विश्व ने योग के जाना है, ऐसे में आवश्यकता है कि हम सभी इस योग का अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। 
योग दिवस पर आयोजित योग प्रदर्शन में अकादमी में सभी कार्मिकों ने बढ- चढक़र हिस्सा लिया। योग्भ्यास में पर महानिरीक्षक (चिकित्सा)डॉ. एसके श्रीवास्तव, महानिरीक्षक आरएस मनराल, ब्रिगेडियर/रिटायर्ड ओम प्रकाश, डीआईजी घनश्याम शर्मा, बी एस रावत, सुरेश चन्द्र यादव, ईजे बेनैट,  à¤•ेसी जाट एवं अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा कार्मिक ने भी भाग लिया।
बल के जवानों के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों ने भी योग दिवस के षुभ अवसर पर अकादमी परिवार कल्याण में एकत्र होकर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया एवं इसके महत्व को जाना । इस प्रकार सीमा सुरक्षा बल अकादमी ने आज तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रदर्शन कर योग प्रचार-प्रसार में योगदान दिया और इसे निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share This News :