Home > देश विदेश ,slider news,
तेज बारिश में मोदी ने किया योग, कहा- जीरो कॉस्ट हेल्थ इंश्योरेंस है योग

आज भारत समेत दुनिया भर में योग कार्यक्रम मनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीएम मोदी के योग कार्यक्रम के पहले बारिश शुरू हो गई, लेकिन वह योग करने पहुंचे. उनके साथ सूबे के राज्यमंत्री राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे. लखनऊ के रमाबाई पार्क के आसपास भारी बारिश जारी रही.लखनऊ के रमाबाई पार्क में पीएम मोदी के साथ सूबे के राज्यमंत्री राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त कराने के लिए पीएम योगी का आभारी होना चाहिए. योग जीवन जीने की कला है. उधर, अहमदाबाद में बाबा रामदेव और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बारिश के बीच योग किया. इसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश के बीच योग किया गया. इससे पहले मंगलवार को मोदी ने लखनऊ में AKTU का उद्घाटन किया और इस मौके पर लोगों को संबोधित किया. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में कसीदे पढ़े. पीएम ने कहा कि योगी के नेतृत्व में यूपी का विकास तेजी से हो रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में सरकार के द्वारा जिस उमंग और उत्साह के साथ, स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ विकास की यात्रा चल रही है देश के हर कोने में यूपी की पल-पल की घटना की तरफ लोगों का ध्यान है, बड़ी उत्सुकता है, और योगी जी के नेतृत्व में एक के बाद एक जो कदम उठाए जा रहे हैं. परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए कई वर्षों की जो बीमारियां हैं लंबे अरसे के जो अवरोध हैं उसे दूर करते हुए यूपी को तेज गति से आगे बढ़ाने के उनके प्रयास, योगी जी को उनकी टीम को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूं.

Share This News :