Home > देश विदेश ,slider news,
कोविंद के खिलाफ विपक्ष उतार सकता है संयुक्त उम्मीदवार, इन नामों पर चर्चा

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के खिलाफ विपक्ष संयुक्त उम्मीदवार उतार सकता है. वाम दलों में सूत्रों ने सोमवार की रात यह बात कही. गैर-एनडीए दलों के 22 जून को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक करने की उम्मीद है.

सूत्रों के अनुसार पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, भारिपा बहुजन महासंघ के नेता और डॉ. बी आर अंबेडकर के पौत्र प्रकाश यशवंत अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र और सेवानिवृत नौकरशाह गोपालकृष्ण गांधी और कुछ अन्य नामों पर विपक्षी पार्टियां विचार कर रही हैं.

सूत्रों ने यह भी कहा कि बीजेपी का सत्तारूढ़ पार्टी और आरएसएस से जुड़े नेता 71 वर्षीय कोविंद को प्रत्याशी बनाने के फैसले से विपक्षी दलों को आश्चर्य नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी पहली बार चुनाव जीतने के काफी करीब है और वह इस अवसर को नहीं जाने देगी.

Share This News :