Homeअपना शहर ,खास खबरे,
वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखते है: डॉ. सिकरवार

पौधरोपण कार्यक्रम के साथ रोजा अफ्तार हुआ
ग्वालियर। वृक्ष जितना पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है, उतने ही मानव जीवन के लिए जरूरी हैं। यह बात भाजपा नेता एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने महलगांव पहाड़ी पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। इस मौके पर रोजा अफ्तार का कार्यक्रम भी डॉ. सिकरवार शामिल हुए।
महलगांव पहाड़ी के पास स्थित नई बस्ती में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूरी दुनिया बिगड़ते पर्यावरण के कारण चिंतित है। खराब पर्यावरण व्यक्ति को कई बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं। उन्होनंे कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी बच्चों की तरह करना होगी, तभी वह पौधे में वृक्ष का रूप ले पाएंगे। डॉ. सिकरवार ने कार्यकर्ताओ का आव्हान किया की वह हर गली मोहल्ले में पौधे लगाएं और उनकी सुरक्षा करें। इससे पर्यावरण्सा संतुलित रहेगा और बारिश भी अच्छी होती है।
उन्होनें कहा कि प्राचीन काल से ही मानव और प्रकृति का घनिष्ठ सम्बन्ध रहा है । भोजनए वस्त्र और आवास की समस्याओं का समाधान भी इन्हीं वनों से हुआ है । वृक्षों से उसने मीठे फलए वृक्षों की छाल प्राप्त की और पत्तों से उसने अपना शरीर ढका । उनकी लकड़ियों और पत्तियों से अपने घर की छत बनाई। प्राचीन काल का साहित्य भी हमें ताड़पत्रों पर सुरक्षित मिलता है। प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार वन है । वनों की हरियाली के बिना मानव जीवन की कल्पना करना व्यर्थ है। जन्म से लेकर मृत्यु तक इन वनों की लकड़ी ही उसके काम आती है । इन वृक्षों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। घने वनों की हरियाली देखकर मन प्रफुल्लित हो उठता है। वृक्ष स्वयं धूप में रहकर हमें छाया देते हैं। जब तक हरे-भरे रहते हैं तब तक हमें फलए सब्जियां देते हैं और सूखने पर ईंधन के लिए लकड़ी देते हैं। इन्हीं वृक्षों की हरी पत्तियों और फलों को खाकर गाय, भैंस, बकरी आदि जानवर दूध देते हैं जिसमें हमें प्रोटीन मिलता है।
डॉ. सिकरवार ने कहा कि वनों की लकड़ी से हम कागजए लाखए गोंदए खिलौनेए प्लाईवुडए सौन्दर्य सज्जा का सामानए खिड़कियांए पलंगए दरवाजे आदि बनाते है। वृक्षों के फैलाव के सिमटने का कारण बढ़ती हुई जनसंख्या है । प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाए । आज का स्वार्थी मानव पेड़ तो काटता गया लेकिन पेड़ लगाना भूल गया। वन पृथ्वी की अमूल्य धरोहर है वह मूल से लेकर शिखा तक हमारे लिए है। उनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है । अपने और आने वाली पीढ़ी के जीवन को बचाने के लिए हमें वृक्षारोपण करना ही होगा।
कार्यक्रम में रहीश इन्सार अली, जावेद शाह, शाहरूख खान, सलमान खान, इरफान पठान, शिराज पठान, रूकवान पठान, सत्तार खान, संजू भाई, जाहिद, आसिफ खान, सुरेश प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी, नरेश कौशिक, नीनूस खां, वसीम खान, कल्ला भाई, आसिफ खान, शाहिद खान, सलीम खान, जीतेन्द्र खेमरिया आदि उपस्थित थे।

Share This News :