Home > देश विदेश ,slider news,
मोदी की 'मेट्रो मैन' से बातचीत को लेकर अटकलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोच्चि के INS गरुण नेवल एयर स्टेशन पहुंचे और  फिर कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी कोच्चि मेट्रो में सफर भी किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन और मेट्रो मैन ई श्रीधरन भी मौजूद रहे. मेट्रो में सफर के दौरान पीएम मोदी मेट्रो मैन ई श्रीधरन के साथ बातचीत करते नजर आए. दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव के लिए श्रीधरन का नाम उछाला जा रहा है

मोदी ने कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में किया. कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री की एक सार्वजनिक सभा हुई. उन्होंने सभा में हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोच्चि मेट्रो के कोच मेक इन इंडिया विजन को दर्शाते हैं. इनमें इस्तेमाल 70 फीसदी उपकरण भारत में बने हैं. इस क्षेत्र में विदेशी निवेश को भी आमंत्रित किया गया है.

 

कोच्चि में मोदी ने कहा कि इस मेट्रो के शुरू होने से एक हजार महिलाओं और 23 ट्रांसजेंडरों को रोजगार मिलेगा. उद्घाटन के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, एरनाकुलम के सांसद के वी थॉमस और मेट्रो मैन ई. श्रीधरन प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया.

Share This News :