Homeअपना शहर ,खास खबरे,
नेशनल हाईवे पर निकला पहिया तो खाई में जा गिरी कार, कांग्रेस नेता और पत्नी की मौत, 12 घायल

ग्वालियर. करहधाम जा रही टोयोटा क्वालिस कार का पहिया निकलने से ड्राइवर का कंट्रोल खत्म हो गया, और कार आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में ग्वालियर के कांग्रेस नेता ओमप्रकाश राठौर और उनकी पत्नी रामदुलारी की मौत इलाज मिलने से पहले ही हो गई। जबकि कार में सवार 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत नाजुक है।हाईवे पर दौड़ती कांग्रेस नेता की कार का अचानक निकल गया पहिया....


  • ग्वालियर में नौगजा रोड शिंदे की छावनी पर रहने वाले कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर परिवार समेत टोयोटा क्वालिस MP07 M0070 में सवार होकर गुरुवार को मुरैना के सिद्धस्थल करहधाम के लिए रवाना हुए।
    - कार आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर नूराबाद टेकरी को पारकर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक उसका पहिया निकल गया। पहिया निकलने से कार ड्राइव कर रहे ओमप्रकाश राठौर के बेटे गौतम का कंट्रोल स्टीयरिंग से खत्म हो गया। पलक झपकते ही कार सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
    - हादसे में 70 साल के कांग्रेस नेता ओमप्रकाश राठौर व उनकी 65 साल की पत्नी रामदुलारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके लिए राह से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस बुलवाईं, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही राठौर दंपत्ति ने दम तोड़ दिया।
कार सवार ये लोग हुए घायल
- कार चला रहा ओमप्रकाश राठौर का बेटा गौतम, उसकी पत्नी प्रीति गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें JAH के ट्रोमा सेंटर से घणङ में भर्ती कराया गया।
- इनके अलावा कार में सवार फूलवती, राजेन्द्र, कृष्णा, आलोक, अंशु, संतोषी,नरेन्द्र, शीतल, व शिवम को भी चोट आई हैं।
 
पलटती कार से टपके लोग
- करहधाम के रास्ते पर कार जब खाई में पलट रही थी तब सड़क से गुजर रहे लोगों को कार सवार लोग एक-एक कर टपकते नजर आए।
- राहगीरों ने हादसे की सूचना Dial-100 और नूराबाद पुलिस को दी, गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को नूराबाद हॉस्पिटल पहुंचाया।

Share This News :