Home > देश विदेश ,slider news,
मोदी फेस्ट यानी मेकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया!

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और स्थानीय BJP सांसद मनोज तिवारी ने मोदी फेस्ट का शुभारंभ किया. 3 दिन तक चलने वाले इस मोदी फेस्ट में मोदी सरकार की तमाम योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है.

प्रदर्शनी का मकसद आम जनता को मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी देना है. ताकि आम जन उसका फायदा ले सके.

MODI फेस्ट यानी Making Of Developed India मेले का उद्देश्य मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुद्रा योजना, स्किल इंडिया योजना, प्रधानमंत्री कौशल योजना जैसी उन तमाम रोजगारपरक योजनाओं की प्रदर्शनी से है, जिसके द्वारा जनता इन योजनाओं से जुड़ सके.

इस मौके पर बोलते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बीते 3 साल में मोदी सरकार ने समाज के हर तबके तक खुद को पहुंचाने की मुकम्मल कोशिश की है. ऐसे में अगर फिर भी कोई शख्स विकास की इस यात्रा में पीछे छूट गया है तो उसे जोड़ना हमारा फर्ज है.

तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम योजनाएं गरीबों के हितों से जुड़ी हुई है और वह गरीबों के सबसे बड़े सच्चे हितेषी हैं. मनोज तिवारी ने नवनिर्वाचित अपने सभी पार्षदों को कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि केंद्र सरकार की सभी योजनाएं जनता तक हाथों-हाथ पहुंच सकें. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें.

सांसद तिवारी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और पार्षदों को प्रेरित करते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट लोकसभा में छोटे स्तर की स्मॉल स्केल इंडस्ट्री बहुत ज्यादा मात्रा में चल रही है, ऐसे में उन्हें स्किल इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया से जोड़ना बेहद जरुरी है.

Share This News :