Home > देश विदेश ,slider news,
कोच्चि मेट्रो का इनॉगरेशन करेंगे मोदी, स्टेज गेस्ट की लिस्ट में श्रीधरन का नाम नहीं

कोच्चि. नरेंद्र मोदी शनिवार को कोच्चि में केरल की पहली मेट्रो ट्रेन का इनॉगरेशन करेंगे। इस दौरान वे मेट्रो ट्रेन में सफर भी करेंगे। हालांकि, चौंकाने वाली बात ये है कि इस प्रोग्राम में स्टेज पर बैठने वालों की लिस्ट में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन का नाम नहीं है। कोच्चि मेट्रो के एमडी का कहना है कि फाइनल लिस्ट पीएमओ ने तैयार की है। ये भी होंगे मंच पर...

- 25 किलोमीटर के पहले फेस में ट्रेन पलारिवट्टोम और अलुवा के बीच 13 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। बाकी सेक्शंस पर अभी काम हो रहा है।
- इनॉगरेशन के इस प्रोग्राम में मंच पर मोदी के साथ गवर्नर पी. सतशिवम, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और सीएम पी. विजयन होंगे।
'PMO से फाइनल हुई लिस्ट'
- कोच्चि मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर इलियास जॉर्ज ने मीडिया से कहा कि मंच पर बैठने वालों की लिस्ट बनाकर पीएमओ भेज दी गई थी। उन्होंने कहा, "फाइनल लिस्ट पीएमओ ने तैयार की। इसमें हमारा कोई रोल नहीं है।"
- राज्य में अपोजिशन के लीडर रमेश चेन्नीथला, पूर्व सीएम ओमान चांडी, स्थानीय सांसद केवी थॉमस और स्थानीय पार्षद पीटी थॉमस को भी लिस्ट से बाहर रखा गया है।
थॉमस ने कहा- यह BJP का घमंड है
- ई. श्रीधरन को मंच पर जगह न दिए जाने को लेकर पीटी थॉमस ने कहा, "इससे बीजेपी के घमंड को बताता है।"
- उन्होंने कहा, "कोच्चि मेट्रो का जब उस वक्त के पीएम मनमोहन सिंह ने शिलान्यास किया गया था, तब सभी को मंच पर जगह दी गई थी। यह केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए कोशिश करने वाले अहम लोगों से कहा जा रहा है कि वो जनता के बीच बैठें। यह बिल्कुल गलत है।"
- बता दें कि कोच्चि मेट्रो का काम 2012 में शुरू हुआ था। चांडी सरकार ने इसका जिम्मा दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) को सौंपा था। डीएमआरसी के प्रिंसिपल एडवाइजर ई. श्रीधरन ने ही इस प्रोजेक्ट का इंस्पेक्शन किया था।

Share This News :