Homeअपना शहर ,खास खबरे,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं

ग्वालियर । अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर उपायुक्त के के गौर, एपीएस भदौरिया, सहायक आयुक्त शैलेष अवस्थी, नोडल अधिकारी जनसुनवाई अतिबल यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पटेल नगर सिटी सेंटर क्षेत्र के निवासियों द्वारा क्षेत्र में बन रहे बिना अनुमति तलघर निर्माण को लेकर शिकायत की जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान वार्ड 62  à¤•े नागरिकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ शौचालय को लेकर शिकायत की जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं  à¤œà¥€à¤µà¤¾à¤œà¥€à¤—ंज स्थित रतन कॉलोनी के पीछे गणेश नगर वार्ड 41 के नागरिकों द्वारा सार्वजनिक कुएं की सफाई कराने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही वार्ड 28 स्थित भीमनगर के निवासियों ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा सरकारी रोड पर कब्जाकर दुकान बना ली है जिसको लेकर संबंधित अधिकारी केा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं कोटेश्वर मंदिर के पास स्थित बोर पम्प में विद्युत कनेक्शन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही कुल लगभग 52 आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए।

Share This News :