Homeअपना शहर ,खास खबरे,
मुरार ब्लॉक में पेड लगाओ यात्रा जारी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन के पूरे प्रदेश में पेड लगाओ जागरूकता यात्रा के तहत मुरार ब्लॉक जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था अनुभव चौहान समाज सेवा एवं शिक्षा समिति मिशन चलो गांव की ओर ग्राम प्रस्फ्फुटन समितियों सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिदिन ग्रामों में संगोष्ठी एवं रैली निकाली जा रही है। 
ब्लॉक समन्वयक प्रीती वाजपेयी ने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्व. अनिल माधव दवे को श्रद्धांजलि स्वरूप वृक्षारोपण एवं पर्यावरण सेमीनार के साथ मुरार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार ने मिशन चलो गांव की ओर के संस्थापक व जन अभियान परिषद के मेंटर के नेतृत्व में पेड लगाओ यात्रा को रवाना किया गया। पेड लगाओ यात्रा बेरजा, रतवाई, बिल्हाटी, चन्द्रपुरा, सुपावली, दुहिया, भेलाकलां , जखारा, बिजौली, भटपुरा सानी, बंधा, बांगी खुर्दपंचायतों में पहुंच चुकी है। वहां ग्राम प्रस्फ्फुटन समितियों के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण का महत्व जल संग्रहण का कार्यक्रम पेड लगाओ के साथ ग्राम स्वराज ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत के कर्तव्य अधिकार व महत्व विषय में चौपाल पर सभाएं कर रही हैं। मेंटर मिशन संस्थापक निहाल सिंह चौहान तकनीकी तरीके से ग्राम वासियों को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ मेंटर जाग्रती चौहान, चेतना शर्मा, रिचा शर्मा, ग्राम प्रस्फ्फुटन समिति अध्यक्ष सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता,सहायिका , आशा, पंच सरपंच सचिव रोजगार सहायक ग्रामवासी शामिल हो रहे हैं।

Share This News :