Homeअपना शहर ,खास खबरे,
निगम परिषद की बैठक मे लिए गए अनेक निर्णय

ग्वालियर । नगर निगम परिषद की बैठक आज जलविहार स्थित सभाभवन में सभापति राकेश माहौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
प्रारंभ में ऐजेन्डे के बिन्दु 3 खेल विभाग के अन्तर्गत तरण पुष्कर के समीप नवीन स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम की दरों का निर्धारिण किए जाने के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। बैठक में ग्वालियर ग्रामीण के विधायक भारत कुशवाह द्वारा निगम परिषद के कामकाज के लिए अपना प्रतिनिधि श्रीमती अरुणा किरार को नियुक्त करने की सूचना दी। इसके पश्चात बैठक में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने लोकमहत्त के दो प्रश्नों के जबाव परिषद में प्रस्तुत किए।
बैठक में पार्षद बाबूलाल चौरसिया की मांग पर सभापति राकेश माहौर द्वारा उन्हें विभिन्न मुददों को रखने के लिए समय दिया गया जिसमें चौरसिया ने ग्वाला नगर बनाने एवं आवारा डॉग को पकडने सहित अन्य कुछ बिन्दु रखे जिनको लेकर सभापति ने निगमायुक्त को निर्देश दिए कि आवार डॉग को पकडने की व्यवस्था कराएं तथा ग्वाला नगर को लेकर निगम परिषद द्वारा पूर्व में किए गए ठहराव का शीघ्र पालन करने के निर्देश निगमायुक्त को दिए।

Share This News :