Homeअपना शहर ,खास खबरे,
पार्षदगणों ने महापौर को दी जन्मदिन की बधाई

 
 
ग्वालियर । महापौर विवेक नारायण शेजवलकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज सभापति राकेश माहौर, मेयर इन काउंसिल के सभी सदस्यगणों एवं पार्षदगणों उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इसके साथ ही जलविहार स्थित महापौर कार्यालय में समाजसेवी संस्था नई जिंदगी के पदाधिकारियों ने केक काटकर महापौर शेजवलकर का जन्मदिन मनाया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सुश्री आकांक्षा पाल, सुश्री चांदनी गोस्वामी, सुश्री पूजा बाथम एवं संदीप भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं पार्षदगण मौजूद रहे।

Share This News :