Homeअपना शहर ,
निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल पर शुरु हुई महापौर हेल्पलाइन की काॅलर टयून

नगर निगम से संबंधित किसी भी शिकायत के त्वरित समाधान के लिये निगम द्वारा महापौर हेल्प लाईन प्रारम्भ की गई है। जिसकी काॅलर टयून आज से नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल पर प्रारंभ कर दी गई है।
आमजनों की सुविधा को देखते हुये नगर निगम ग्वालियर द्वारा महापौर हेल्पलाईन प्रारम्भ की गई है जिससे जो नागरिक निगम कार्यलय में शिकायत दर्ज कराने समयाभाव के कारण नही आ पाते है उनको अत्यधिक सुविधा होगी। महापौर हेल्पलाईन पर शहर का कोई भी नागरिक नगर निगम से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है जिसका निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किया जावेगा। वहीं अब निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी मोबाइल पर फोन लगाने पर आमजनों को महापौर हेल्पलाईन की काॅलर टयून सुनाई देगी। महापौर काॅलर टयून पर नागरिक तीन प्रकार से शिकायत दर्ज करा सकते है जिसमें नागरिक टोल फ्री नम्बर 18002338138 पर फोन कर या ईमेल helpdesk@gwaliormunicipalcorporation.org पर मैसेज भेजकर अथवा निगम की वेबसाईड www.gwalior municipalcorporation.org पर लाॅगिन कर अपनी शिकायत पंजीकृत कर सकता है। इन तीनों में से किसी भी एक माध्यम से शिकायत दर्ज करने के तत्काल बाद शिकायतकर्ता एवं संबंधित अधिकारी के पास मैसेज आयेगा। जिससे यह सुनिश्चित हो जावेगा कि आपकी शिकायत दर्ज हो गयी है।

Share This News :