Home > देश विदेश ,slider news,
सोनिया गांधी बोलीं- कश्मीर से लेकर विकास के फ्रंट तक हर जगह मोदी सरकार फेल

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को जमकर लताड़ा. सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार पिछले तीन वर्षों में कश्मीर, सुरक्षा और विकास हर मुद्दे पर फेल हुई है.

 

गुलाम नबी आजाद ने बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने जो कहा वह भी मीडिया को बताया. बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जमकर मोदी सरकार पर बरसी. सोनिया ने कहा कि जहां सद्भाव है, वहां विरोधाभास भी है. सोनिया ने कहा कि जहां सहिष्णुता है, वहां उत्तेजना भी है. बैठक में अपने भाषण के दौरान सोनिया बोलीं कि कश्मीर में लगातार शांति थी, लेकिन अब लगातार वहां तनाव बढ़ रहा है.

 

सच हुई मनमोहन की बात
सोनिया ने बैठक में कहा कि हाल ही में आए जीडीपी आंकड़ें बताते हैं कि जो भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के बारे में कहा था वह सच साबित हुआ है. मौजूदा सरकार के शासन में लगातार गरीब, पीड़ित, अल्पसंख्यकों के लिए हालात खराब हुए हैं. सरकार के कार्यकाल में लगातार हिंसात्मक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. जम्मू-कश्मीर की मौजूदा हालात सरकार के फेलियर को दर्शाता है.

बैठक खत्म होने के बाद क्या बोले गुलाम नबी आजाद -

 

बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार सिर्फ टीवी में हीरो दिखती है, बल्कि असल में जीरों है. उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा हुई. गुलाम नबी आजाद ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आई थी, बल्कि अभी भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. यह सरकार नारों की सरकार है, जो सिर्फ टीवी पर हीरो दिखती है, लेकिन असलियत में जीरो है.

3 साल में विफल रही सरकार
आजाद ने कहा कि एनडीए सरकार के 3 साल पूरे हो गए हैं. यह सरकार कितना भी खुशी मनाए या फिर 24 घंटे के लिए टेलिविजन पर विज्ञापन करे लेकिन यह सरकार विफल रही है. आजाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा हुई है.

Share This News :