Homeअपना शहर ,
वार्ड 53 में 23 लाख रुपए की सीमेंन्ट कंक्रीट सडक का भूमिपूजन

वार्ड 53 स्थित लक्कडखाना क्षेत्र में आज 23 लाख रुप्ए की लागत से बनने वाली सीमेंन्ट कंक्रीट सडक का भूमिपजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
वार्ड 53 स्थित जम्बूर खाने से लेकर लक्कडखाने तक तथा लक्कडखाने से लेकर गंजीवाला मोहल्ला क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट सडक का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी मांग क्षेत्र के नागरिकों द्वारा पिछले काफी समय से की जा रही थी। सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री महेन्द्र सोलंकी, श्री पवन चिकारिया, श्री अनूप शुक्ला, श्री फैजल अली काजमी, श्री भगवान लाल सविता, श्री घनश्याम शाक्य ठेकेदार, श्री गोविन्द भार्गव, श्री रंजीत शिन्दे, श्री पप्पन पठान, श्री दिग्विजय पलस्कर, श्री किशोरी कुशवाह, श्री अनिल जैन, श्री नरेन्द्र मोंगा, श्री पिंकू तोमर, श्री चक्रपाणि चतुर्वेदी एवं श्री जिनेन्द्र किरार सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

Share This News :