Homeअपना शहर ,खास खबरे,
केन्द्रीय मंत्री ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को फूलबाग मैदान पर पहुँचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, नगर निगम आयुक्त अनय द्विवेदी व एडीएम शिवराज वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ थे।
तोमर ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिये पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिये बेहतर व्यवस्था हो। साथ ही रोशनी के भी पर्याप्त इंतजाम किए जाएँ। पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बाधित न हो। उन्होंने बरसात को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थायें मुकम्मल करने के निर्देश दिए।

Share This News :