Home > देश विदेश ,
मोदी के मंत्री को नहीं मिला मोबाइल नेटवर्क, पेड़ पर चढ़कर की अफसरों से बात

नई दिल्ली/जयपुर.केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान दौरे पर रविवार को मोबाइल नेटवर्क की परेशानी से जूझते दिखे। अपने संसदीय क्षेत्र बीकानेर के एक गांव में पहुंचे तो लोगों ने परेशानियां गिनाईं। जब मेघवाल ने जिम्मेदार अफसरों से बात करनी चाही तो मोबाइल में नेटवर्क नहीं मिला। गांववालों की सलाह पर फोन मिलाने के लिए पेड़ से टिकी एक सीढ़ी पर चढ़ गए। किसी तरह नेटवर्क मिला और फिर अफसरों को जरूरी ऑर्डर दिए। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। शहर के 12 KM दूर नेटवर्क नहीं...

- वित्त राज्यमंत्री मेघवाल शहर से महज 12 किलोमीटर दूर धोलिया गांव पहुंचे। लोगों ने बताया कि जिम्मेदार अफसर परेशानियां दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाते।
- नेटवर्क नहीं मिलने पर गांववालों ने मंत्री को आइडिया दिया- अगर आप पेड़ पर चढ़ जाएं तो बात हो सकती है। यहां ऐसी ही बात करनी पड़ती है। मेघवाल सीढ़ी के सहारे पेड़ पर चढ़े और अफसरों से बात की।
- बता दें कि शनिवार को मेघवाल ने एक ट्रेन के जनरल डिब्बे में सफर किया और लोगों से बात कर उनकी परेशानियां जानी थीं। इसके फोटोज भी सामने आए थे।

राजस्थान के कई गांवों में नेटवर्क प्रॉब्लम
- मेघवाल ने 13 लाख रु. की लागत से बीएसएनएल और बाकी कंपनियों के टाॅवर्स लगावाने का भरोसा दिया। इलाके में फ्लोराइड मिले पानी की परेशानी से निपटने के लिए RO प्लान लगाने का एलान भी किया।

कौन हैं मेघवाल?
- मेघवाल राजस्थान की बीकानेर सीट से सांसद हैं। 2013 में उन्हें बेस्ट सांसद का अवॉर्ड मिल चुका है।
- 62 साल के मेघवाल आईएएस अफसर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। एनसीईआरटी के चेयरमैन भी रहे हैं।
- सरकारी गाड़ी के इस्तेमाल तक से परहेज करते हैं। साइकिल से संसद जाने को लेकर चर्चा में आए।

Share This News :