Homeअपना शहर ,खास खबरे,
नई लोहामण्डी को धरातल पर लाने के लिये सरकार प्रतिबद्ध : माया सिंह

ग्वालियर । शहर की नई लोहा मण्डी आबाद करने में प्रदेश सरकार से हर संभव सहयोग मिलेगा। सरकार जल्द से जल्द ग्वालियर की नई लोहामण्डी को धरातल पर लाने के लिये प्रतिबद्ध है। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कही। श्रीमती माया सिंह ने लोहामण्डी कारोबारियों को जमीन उपलब्ध कराने के सिलसिले में आज कलेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों और लोहामण्डी व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि शहर के बाहर लोहामण्डी के लिये नया परिसर मिलने से लोहा कारोबारी अपना व्यवसाय बेहतर ढंग से कर सकेंगे। साथ ही पुराने लोहिया बाजार की वजह से सड़क आवागमन में आने वाली बाधायें भी दूर होगी। 
शनिवार को यहाँ गाँधी रोड़ सर्किट हाउस पर आयोजित हुई बैठक में तय किया गया कि चिरवाई क्षेत्र में लोहामण्डी के लिये 16 बीघा जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जायेगा। साथ ही लोहामण्डी के लिये इसी जमीन के नजदीक जरूरत के मुताबिक और भी जमीन आवंटित कराने के प्रयास तत्परता से किए जायेंगे। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि शासन स्तर से इस प्रस्ताव को कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखकर मंजूरी दिलाई जायेगी। कलेक्टर डॉ. गोयल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोहामण्डी कारोबारियों के लिये 16 बीघा जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द राज्य शासन को भेजने की बात कही। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने ग्वालियर शहर के विकास से संबंधित अन्य पहलुओं पर भी बैठक में चर्चा की। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के कारोबारियों की समस्या का समाधान भी जल्द किया जायेगा। ट्रांसपोर्ट नगर में सुरक्षा के मद्देनजर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीव्ही कैमरे सहित अन्य सुविधायें मुहैया कराई जायेंगी। साथ ही यहाँ की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को भी तत्परता से हल किया जायेगा। 
श्रीमती माया सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी ग्वालियर के कार्य भी अब जल्द से जल्द धरातल पर दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की बहुत सी गतिविधियों से संबंधित टेण्डर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कलेक्टर डॉ. गोयल ने स्मार्ट सिटी की गतिविधियों के बारे में बैठक में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी विजय राज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव  à¤ªà¥à¤°à¤µà¥€à¤£ अग्रवाल तथा लोहामण्डी व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि   निर्मल जैन सहित अन्य प्रतिनिधिगण एवं तहसीलदार  à¤­à¥‚पेन्द्र कुशवाह व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share This News :