Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CBSE 10th का रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक, 11 जून तक जारी रहेगी काउंसिलिंग

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी किया। सीबीएसई बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं के छात्रों के परिणाम उसकी तीन वेबसाइटों के माध्यम से जारी किए गए हैं। बारहवीं कक्षा की तर्ज पर 10वीं के छात्रों को भी मॉडरेशन पॉलिसी का लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

-सीबीएसई ने सभी जोन के रिजल्ट शनिवार दोपहर को जारी किए। सीबीएसई ने तीनों वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिए हैं। ये वेबसाइट www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in हैं। गौरतलब है कि मार्च 2017 में 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि परिणाम दो जून को जारी होंगे।
-बोर्ड द्वारा पोस्ट रिजल्ट काउंसिलिंग भी शुरू कर दी गई है जो कि 11 जून तक जारी रहेगी। भोपाल से इस परीक्षा में लगभग सात हजार स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। साल 2018 से दोबारा सीबीएसई द्वारा दसवीं को अनिवार्य बोर्ड परीक्षा में तब्दील किया जा रहा है।

Share This News :