Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
राजनाथ बोले- कश्मीर में सुधारेंगे हालात, PAK प्रायोजित आतंक का करेंगे खात्मा

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने मंत्रालय के पिछले तीन साल के कामकाज की उपलब्धियों को लेकर बुकलेट जारी किया. सिंह ने कामकाज का ब्योरा जारी करते हुए कहा कि पिछले तीन साल में देश के सुरक्षा हालात सुधरे हैं. दुनिया का खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस भारत में पैर जमाने में कामयाब नहीं हो पाया.

 

गृहमंत्री ने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान 90 से ज्यादा आईएसआईएस समर्थकों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही हिज्बुल के पांच आतंकियों को मौत की सजा दी गई. इसके अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों में नई रणनीति बनाई गई. नक्सलियों के खात्मे में 60 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई. जम्मू एवं कश्मीर में भी हालात सुधारे और आईएसआईएस के खतरे को नियंत्रित करने में कामयाबी मिली. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई. उन्होंने कहा कि तीन साल 368 आतंकियों को मार गिराया गया.

 

Share This News :