Homeअपना शहर ,खास खबरे,
अघोषित कटौतीः कांग्रेस का बिजलीघर पर जंगी प्रदर्शन

ग्वालियर। रोजाना लंबी बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम जनता का भी कांग्रेस को साथ मिला। प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देख कर्मचारी कार्यालय छोड़कर भाग निकले। 
भीषण गर्मी में लंबी अघोषित कटौती से जूझ रहे शहरवासियों ने युवा नेता मीतेन्द्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में आज हुरावली बिजलीघर का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया। इससे पहले ब्लाक क्रमांक चार के कार्यकर्ता आम लोगों के साथ बिजलीघर पर जमा हुये। भीड़ को देख मुरार, सिरौल और विश्वविघालय थाने का बल मौके पर आ गया। इसके बाद कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जंगी प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
कांग्रेस का आरोप था कि अघोषित लंबी कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं कामकाज भी प्रभावित है। इसके अलावा आंकलित खपत और मनमाने बिलों ने आमजनों की कमर तोड़़ कर रख डाली है। तत्पश्चात कांग्रेस ने एक ज्ञापन बिजली अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शन में ब्लाक क्रमांक 4 के अध्यक्ष रमेश पाल सहित जिला संगठन महामंत्री लतीफ खां मल्लू, चर्तुभुज धनोलिया, किरण खेनवार, रघुराज राजपूत, पंकज शर्मा, कुलदीप कौरव, बंटी बघेल, राकेश जाटव, मुकेश यादव, वीरेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, संदीप यादव, रवि गुप्ता, भानू यादव, अशोक कौरव, प्रीत तोमर, चरणजीत यादव, मुकेश भिलवार, सनी खटीक, अमित भिलवार आदि शामिल थे। 

Share This News :