Homeदेश विदेश ,
अब आप भी ले सकते हैं राष्ट्रपति भवन में रहने का एहसास!

आम भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक बन चुके राष्ट्रपति भवन का संग्रहालय आज से नए अंदाज में है। आम लोग आज से इसके डिजीटल अवतार का शानदार अनुभव ले सकते हैं। राष्ट्रपति भवन डिजिटल संग्रहालय में भारत के लोकतंत्र से जुड़ी बेहद अहम जानकारियां हैं और चीजें भी हैं। साथ ही आपको राष्ट्रपति भवन में रहने का एहसास भी मिलेगा।
राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डेन साल में एक महीने के लिए ये जनता के लिए खोला जाता है। लेकिन अब हम पूरे साल इसका लुत्फ उठा सकते हैं। आज से जब भी आप राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में दाखिल होंगे तो वर्चुअल सेट पर तैयार किया गया मुगल गार्डन आपके सामने होगा।
मुगल गार्डन के बाद जो दूसरी सबसे खास चीज राष्ट्रपति भवन की होती है वो है राष्ट्रपति की शाही बग्गी जिसमें महामहिम कुछ विशेष समारोह के दौरान ही सवारी करते हैं। लेकिन अब आप भी ऐसा अनुभव ले सकते हैं। जिससे महसूस होगा कि आप खुद इस बग्गी की सवारी कर रहे हैं। यहीं नहीं आप अपनी इस सवारी की फोटो भी संजो कर रख सकते हैं।
दरअसल ये सब मुमकिन हुआ है 4डी होलिस्टिक प्रजेंटेशन तकनीक के जरिए। इससे न सिर्फ आप राष्ट्रपति भवन का हिस्सा बन सकते हैं। बल्कि हमारे देश के सारे राष्ट्रपतियों का एक-एक भाषण भी सुन सकते हैं। इसके अलावा भी इस संग्रहालय में आपके लिए बहुत कुछ है।
इस डिजिजल संग्रहालय में आपको ये भी देखने को मिलेगा कि हमारे राष्ट्रपति के कमरे कैसे हैं। डिजिटल संग्रहालय में आगे बढ़ने पर आपको राष्ट्रपति भवन का अध्ययन कक्ष किचन और लाइब्रेरी की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा आपको राष्ट्रपति भवन के इतिहास में जीने का मौका भी मिलेगा। आपको 1931 का वो एतिहासिक पल जब गांधी जी और इरविन का समझौता हुआ वो भी देखने को मिलेगा। इतना सबकुछ होने के बाद भी अगर कुछ आपसे छूट गया हो तो मॉनीटर पर राष्ट्रपति भवन गैलरी से क्लिक करके आप मनचाही जानकारी ले सकते हैं। यानि राष्ट्रपति भवन अब सिर्फ एक क्लिक दूर है।

Share This News :