Homeअपना शहर ,खास खबरे,
“आनंदम समागम” कार्यक्रम 31 मई को

11 देशों की यात्रा पूर्ण कर वापस लौट रहे हितेन्द्र शर्मा का होगा सम्मान 
 
ग्वालियर । प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिये गठित किए गए आनंद मंत्रालय के तहत ग्वालियर जिले में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। आनंद मंत्रालय के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से ग्वालियर में 31 मई को जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में “आनंदम समागम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
इसी कार्यक्रम में “फ्रेंडशिप-पीस-ट्रुली हैप्पीनेस” के संदेश के साथ 11 देशों की यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर भारत वापस आ रहे शहर के युवा आनंदक हितेन्द्र शर्मा का भी विशेष सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर संभाग के आयुक्त एस एन रूपला होंगे। कार्यक्रम में ग्वालियर संभाग के आईजी अनिल कुमार, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल और पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ग्वालियर जिले में आनंद मंत्रालय के गठन के पश्चात संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ-साथ इन कार्यक्रमों में और सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आनंद मंत्रालय की पहल पर ही ग्वालियर जिले में पहली बार समर कोचिंग कैम्प के माध्यम से बालक-बालिकाओं को ग्वालियर के पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कराया गया है। इसके साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण दिलाया गया है। 
ग्वालियर जिले के एडीएम और आनंद विभाग के जिला नोडल अधिकारी शिवराज वर्मा ने बताया कि “आनंद समागम” कार्यक्रम के तहत जिले में पंजीकृत आनंदकों में से अच्छा कार्य करने वाले आनंदकों को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही गरीबों के उत्थान और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुईं संस्थाओं और व्यक्तियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़कर श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्वालियर जिले में स्कूल शिक्षा विभाग और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के साथ ही श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा। वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे। “आनंद समागम” कार्यक्रम करने का उद्देश्य यह भी है कि समाज में गरीबों के उत्थान के लिये जो संस्थायें और व्यक्ति पृथक-पृथक कार्य कर रहे हैं, उन्हें आनंद मंत्रालय की गतिविधियों से जोड़ा जाए। 
वर्मा ने बताया कि शहर के युवा मध्यप्रदेश सरकार के आनंदक हितेन्द्र शर्मा फ्रेंडशिप-पीस-ट्रुली हैप्पीनेस” के संदेश के साथ पूर्व की दुनिया के 11 देशों की यात्रा पर 10 फरवरी को निकले थे।  à¤¶à¤°à¥à¤®à¤¾ ने 117 दिन में लगभग 50 हजार किलोमीटर दूरी अपनी कार द्वारा सड़क मार्ग से तय की है। अपनी यात्रा में भारत से नेपाल, म्यांमार, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, वियतनाम, लाउस, मलेशिया, सिंगापुर होते हुए पीस और हैप्पीनेस के जनक देश भूटान पहुँचे थे।  à¤¹à¤¿à¤¤à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° शर्मा ने यात्रा के दौरान इन सभी देशों में “शांति, समृद्धि और विकास” के साथ “आनंद” के लिये राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का प्रचार-प्रसार किया। मध्यप्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहर की जानकारी भी लोगों को दी है। शर्मा द्वारा किए गए प्रयास के लिये आनंद मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन की ग्वालियर इकाई द्वारा कलेक्टर डॉ. संजय गोयल और अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में विशेष सम्मान कर उनकी अगवानी की जायेगी। 

Share This News :