Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सुबह से शुरू हुई तेज अंधड़ के साथ बारिश, कई इलाकों में पानी भरा, बिजली गायब

ग्वालियर.सोमवार की सुबह लोगों ने आंखें खोली तो तेज हवाएं चल रही थीं और बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई और शहर के कई इलाकों में पानी भर गया, साथ में बिजली भी गायब हो गई। इसे प्री-मानसून की बारिश माना जा रहा है, और इसके लिए बंगाल की खाड़ी से उठे मोरा चक्रवात को वजह माना जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान प्री-पोन होगा मानसून....
 
 
 
- नौतपा के 5वें दिन सुबह हुई प्री-मानसून की बारिश के कारण गर्मी के तेवर ढीले हो गए हैं। सोमवार की सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के कारण मौसम में गर्मी गायब हो गई।
- इस बारिश के पहले तेज हवाओं ने पूरे शहर का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह लोग मॉर्निग वॉक पर निकले थे, उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं बारिश के कारण कई इलाकों में फिर से पानी भर गया।
-दो दिन पहले भी रात के समय तेज बारिश होने के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए थे और पानी भर गया था। यहां तक कि रेलवे ट्रैक की इलेक्ट्रिक लाइन भी तेज हवा से टूट गई थी।
-प्री-मानसून के कारण सबसे ज्यादा प्रभाव शहर की इलेक्ट्रिक सप्लाई पर पड़ा है। सोमवार को भी बारिश और तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली गायब हो गई।
 
20 जून के बाद आएगा मानसून
-मौसम विभाग का अनुमान है कि मोरा चक्प्ररवात के सक्रिया हो जाने की वजह से अब लगातार डीप डिप्रेशन बनते रहेंगे और मानसून कुछ और जल्दी प्रदेश में सक्रिया हो जाएगा। प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून आ जाएगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में अरब सागर की ओर से, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रवेश करेगा। 30 जून तक पूरे राज्य में छा जाने की उम्मीद है।
 
इस बार अच्छी बारिश के आसार
-मौसम विभाग के अनुसार विभाग के अनुसार इस बार पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। मप्र औसत लगभग 1000 से 1100 मिमी तक बारिश हो सकती है।
-ग्वालियर में औसत बारिश 750 मिमी है। हालांकि पिछले एक-दो सालों से बारिश औसत से कम हो रही है। उम्मीद है कि इस बार बारिश का आकंड़ा ज्यादा होगा।

Share This News :