Homeअपना शहर ,
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज ग्वालियर प्रवास पर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 03 अक्टूबर को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचेंगे। श्री चौहान इस दिन दोपहर 2.15 बजे राजकीय विमान से ग्वालियर आयेंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री राष्ट्रपति महोदय की अगवानी करेंगे और उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री चौहान सायंकाल 7 बजे विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :