Home > देश विदेश ,slider news,
अंतरिक्ष में इंसान भेजने की तरफ ISRO ने बढ़ाए कदम, बना रहा सबसे भारी रॉकेट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ऐसे स्वदेशी रॉकेट को विकसित करने पर काम कर रहा है, जिसका वजन 200 वयस्क हाथियों के बराबर होगा और भविष्य में इसके जरिये भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजा जा सकेगा.

 

ISRO दुनिया के भारी वजन वाले और कई अरब डॉलर के प्रक्षेपण बाजार की नई दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र में निर्मित देश के सबसे भारी रॉकेट भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान माक-3 (GSLV MK-III ) विकसित किया जा रहा है. यह रॉकेट अब तक के सबसे भारी उपग्रहों को ले जाने में सक्षम होगा.

ISRO के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने कहा, हम यह सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि यह नया पूरी तरह आत्मनिर्भित भारतीय रॉकेट अपने पहले ही प्रक्षेपण में सफल हो. यह GSLV MK-III का पहला टेस्ट लॉन्च होगा, जिसका नाम पहले प्रक्षेपण वाहन माक-3 रखा गया था, लेकिन एक दशक में सब सही रहने पर या कम से कम छह सफल प्रक्षेपणों के बाद इस रॉकेट का इस्तेमाल भारतीय जमीन से भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने में किया जाएगा.

यह रॉकेट पृथ्वी की निचली कक्षा में आठ टन तक का वजन ले जाने में सक्षम है. ISRO ने पहले ही योजना तैयार कर ली है कि अगर सरकार उसे तीन से चार अरब डॉलर तक राशि की मंजूरी दे देती है, तो वह अंतरिक्ष में दो-तीन सदस्यीय चालक दल को ले जाएगा. अगर यह मानवीय उपक्रम हकीकत में बदल जाता है, तो भारत रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा ऐसा देश बन जाएगा, जिसका एक मानवीय अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम होगा

Share This News :