Homeअपना शहर ,
राज्यपाल श्री कोहली आज ग्वालियर आयेंगे

मध्यप्रदेश एवं गुजरात के राज्यपाल श्री ओ पी कोहली 03 अक्टूबर को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। श्री कोहली इस दिन वायुमार्ग से अपरान्ह 2.30 बजे एयरबेस महाराजपुरा पहुँचेंगे।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री कोहली वायुसेना एयरबेस पर अपरान्ह लगभग 3.30 बजे राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति महोदय के साथ जीवाजी विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में पहुँचकर कम आयु वर्ग के हितग्राहियों को आवासों की चाबी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात सिंधिया कन्या विद्यालय में राष्ट्रपति महोदय के मुख्य आतिथ्य में प्रस्तावित विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। श्री कोहली राष्ट्रपति महोदय को विदाई देने के बाद लगभग 7.15 बजे वायुमार्ग से अहमदाबाद के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :